फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   There will be more arrests in Punjab now: AAP

अभी और भी होंगी पंजाब में गिरफ्तारियां: आप

Wed, 08 Jun 2022 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
There will be more arrests in Punjab now: AAP
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेस के पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के फैसले का स्वागत किया है। आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात करते हुए कहा कि मान सरकार द्वारा भ्रष्ट नेताओं को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा व आगे और भी गिरफ्तारियां होंगी। सभी भ्रष्ट और बिकाऊ नेता जल्द जेल में होंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कंग ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप में हाल ही में गिरफ्तार हुए डीएफओ गुरमनप्रीत सिंह के साथ संलिप्तता के लिए अमलोह से कांग्रेस नेता धर्मसोत को विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है। कंग ने कहा कि अकाली-भाजपा और कांग्रेस की सरकारों ने बारी-बारी से पंजाब को लूटा और बर्बाद किया। इन पार्टियों के मंत्रियों ने जमकर भ्रष्टाचार किया। मामला उजागर होने के बाद धोखेबाज नेताओं को उनके अपराधों के लिए कभी गिरफ्तार नहीं किया। आप ने व्यवस्था को बदलने के लिए सरकार बनाई है और सीएम मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार इस पर जोर-शोर से और पूरी ईमानदारी से काम कर रही है।
विज्ञापन

कंग ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वडिंग पर भी जुबानी हमला बोला और कहा कि कांग्रेस और अकाली दल पंजाब की बर्बादी के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। कांग्रेस ने अपने शासन के दौरान ड्रग माफिया और गैंगस्टरों को संरक्षण दिया पंजाब के संसाधनों की लूट में माफिया का सहयोग किया, लेकिन पंजाब में आप की सरकार बनने के दो महीने के भीतर ही सीएम मान ने इस गठजोड़ को तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा में शामिल हुए नेता भी नहीं बचेंगे
कांग्रेस मंत्रियों के भाजपा में शामिल होने पर जुबानी हमला करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्ट नेताओं को बचाना चाहती है, लेकिन अगर उनके गलत कामों का कोई सबूत मिलता है तो किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। सरकार ने पहले राज्य में पार्टी के स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त किया और गिरफ्तार किया है। हमारी सरकार ने अब बिना किसी पक्षपात के भ्रष्ट कांग्रेस नेता के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed