फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   There was an argument between two parties in the courtyard, one was badly beaten with sticks and kicks

Panchkula News: अहाते में दो पक्षों में हुई बहस, एक को डंडों और लात-घूसों से बुरी तरह पीटा

Fri, 22 Mar 2024 03:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
There was an argument between two parties in the courtyard, one was badly beaten with sticks and kicks
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। भैंसा टिब्बा स्थित अहाते में शराब पीने के दौरान दो पक्षों में बहस हो गई। इसमें एक व्यक्ति की डंडों और लात-घूसों से बुरी तरह पिटाई कर दी गई। घायल का उपचार सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में चल रहा है। एमडीसी पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, न्यू इंदिरा काॅलोनी चंडीगढ़ निवासी चमन लाल ने शिकायत में बताया कि वह मंगलवार को अपने दोस्तों के साथ खाने-पीने के लिए भैंसा टिब्बा स्थित शराब के ठेके के साथ बने अहाते में गया था।

वहां पर तीनों दोस्त खा पी रहे थे। इसी दौरान उनके दोस्त विशाल ने शराब की बोतल मेज पर मारकर तोड़ दी। उनके पीछे बैठे खा पी रहे लोगों में से एक व्यक्ति उसके पास आकर बातचीत करने लगा। इसी दौरान दोनों में बहस हो गई। इसके बाद आरोपी उनको धक्के मारकर अहाते से बाहर ले गए। बाहर सभी उसके दोस्त विशाल को पीटने लगे। झगड़ा बढ़ता देख शिकायतकर्ता बीचबचाव करने लगा। उसी दौरान आरोपियों ने शिकायतकर्ता को धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा होती देखकर आरोपी मौके से भाग गए। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed