{"_id":"611191ad8ebc3ef40818cea5","slug":"there-was-also-an-attempt-to-infiltrate-through-drones-last-thursday-panchkula-news-pkl422983544","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीते वीरवार भी हुई थी ड्रोन के जरिए घुसपैठ की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीते वीरवार भी हुई थी ड्रोन के जरिए घुसपैठ की कोशिश
विज्ञापन
चंडीगढ़। अमृतसर के गांव में सरहद पार से ड्रोन के जरिए टिफिन बम और गोला बारूद गिराए जाने की घटना के बारे में पंजाब पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पूरी जानकारी दे दी है। यह बात पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताई।
उन्होंने कहा कि खुफिया विंग के अनुसार पंजाब और जम्मू कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले पाकिस्तान भारत-पाक सरहद के निकट अपनी गतिविधियां बढ़ा रहा है। पाकिस्तान की तरफ से लगातार भारतीय सीमा में ड्रोन भेजे जा रहे हैं। इससे पहले भी अमृतसर में पाकिस्तानी ड्रोन के जरिए हथियार गिराए गए थे। गुप्ता ने बताया कि पंजाब के डेरा बाबा नानक क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान सीमा पर मेतला पोस्ट के निकट बीते वीरवार की रात भी पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के जरिए घुसपैठ की गई थी। तब सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर फायरिंग शुरू कर दी तो कुछ क्षणों में ही ड्रोन वापस पाक सीमा में लौट गया।
किस आतंकी संगठन ने भेजा टिफिन बम तलाश जारी
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछे गए एक सवाल के जवाब में डीजीपी ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह विस्फोटक सामग्री किस आतंकी संगठन द्वारा और किसके लिए भेजी गई थी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्दी ही दोषियों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की सुरक्षा में नहीं होने देंगे कोई चूक-डीजीपी
डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह उच्च सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति हैं, फिर भी उनकी सुरक्षा में किसी तरह की कोई चूक नहीं होने दी जाएगी।