फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   theft in house

जूनियर टेलीकॉम ऑफीसर के घर सेंधमारी कर आज्ञात चोरों ने चुराई ज्वैलरी और मोबाइल

Sat, 31 Aug 2019 01:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
theft in house
दिनदहाड़े चोरों ने जूनियर टेलीकॉम आफिसर के तालाबंद घर में सेंधमारी कर घर में रखी ज्वैलरी के साथ-साथ अन्य सामान चोरी कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 454, 380 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता विक्रम बिंद्रा निवासी प्रगति विहार अब्दुल्लापुर कालोनी पिंजौर ने बताया कि उसका अपना बिजनेस है और उसकी पत्नि जूनियर टेलीकॉम अफसर बीएसएनएल परवाणु हिमाचल प्रदेश में कार्यरत है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वारदात के दिन दोपहर 2 बजे वह घर को ताला लगाकर अपने काम पर चला गया जबकि उसकी पत्नी ड्यूटी पर और बेटी स्कूल पढ़ने चली गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि शाम करीब साढ़े 5 बजे जब उसकी बेटी घर पहुंची तो उसने उसे फोन कर घर में हुई चोरी की जानकारी दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी बेटी ने बताया कि जब वह घर वापिस आई तो घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। जब वह ताला खोल कर घर के अंदर गई तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ था और पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था। शिकायतकर्ता ने बताया कि चोर घर के पिछले दरवाजे को तोड़ कर घर के अंदर आए होंगे। उसने बताया कि चोर घर में रखी सोने चांदी से बनी हुई ज्वैलरी के साथ-साथ दो मोबाइल फोन भी चोरी कर के ले गए। शिकायतकर्ता ने पुलिस के आगे गुहार लगाई कि चोरों को पकड़ कर उनका सामान वापस दिलाया जाए और चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed