{"_id":"63ce61fdece19a1b38109f2c","slug":"the-youths-head-was-broken-for-protesting-against-the-beating-of-the-child-panchkula-news-c-1-1-69407-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बच्चे की पिटाई का विरोध करने पर युवक का सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बच्चे की पिटाई का विरोध करने पर युवक का सिर फोड़ा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मारुति कुंज इलाके में रेत पर खेलने के दौरान एक युवक ने बच्चे की पिटाई कर दी। इसका विरोध करने पर आरोपी ने एक अन्य युवक के सिर पर भी सरिये से वार कर दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर मारुति कुंज चौकी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मारुति कुंज चौकी अंतर्गत कृष्ण कुंज कॉलोनी निवासी सरोज सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मूल निवासी हैं। बीते 5 अक्तूबर को दशहरे के अवसर पर कॉलोनी के पास में ही रावण दहन, भंडारे व जागरण का कार्यक्रम था। इसी दौरान शाम करीब 6 बजे उनके पास कुछ बच्चे आए और उन्होंने एक बच्चे की पिटाई की बात कही।
-- -- -
रेत पर बैठा था बच्चा: इस पर वह मौके पर पहुंचे तो पता चला कि रेत के ढेर पर एक बच्चा बैठा हुआ था। बच्चे ने सरोज को बताया कि एक अकंल ने उसे डंडे से पीटा है। रामकुमार नामक बच्चे ने पास में ही खड़े एक युवक की तरफ इशारा करते हुए बताया कि उसी ने उसे पीटा है। इस पर सरोज आरोपी के पास पहुंचे तो उन्हें पता चला कि वह तो उनके घर के पास ही रहने वाला अश्वनी कुमार उर्फ बोबी है।
विज्ञापन
-- -- -
सिर पर सरिए से किया हमला: उन्होंने बोबी से बच्चे को पीटने की वजह पूछी तो उसने कहा कि बच्चा उसकी रेत पर खेलेगा तो वह ऐसे ही उसे पीटेगा। इसका सरोज ने विरोध किया तो विवाद और बढ़ गया। इस पर आरोपी ने सरोज के सिर पर सरिये से वार कर उनका सिर फोड़ दिया। चोट के कारण इलाज के लिए सरोज को आरोग्य अस्पताल भोंडसी में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।