फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The walls of jails in Haryana will be raised by 10 feet

हरियाणा में जेलों की दीवारें को 10 फुट और किया जाएगा ऊंचा, मोबाइल और नशीली चीजें अंदर फेंकने की घटनाओं को रोकने की तैयारी

Sat, 26 Feb 2022 02:40 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 02:40 AM IST
विज्ञापन
The walls of jails in Haryana will be raised by 10 feet
चंडीगढ़। हरियाणा की जेलों में बाहर से मोबाइल और नशीले पदार्थ फेंके जाने की घटनाओं को रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अब जेलों की बाहरी दीवारों की ऊंचाई 10 फुट और बढ़ाई जाएगी। ऐसे में यह ऊं चाई 20 से बढ़कर 30 फुट होगी। इसके साथ ही पीवीसी की जाली भी लगाई जाएगी ताकि इसके बावजूद भी कोई सामान फेंकेगा तो वह जाल में ही फंस जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा की जेलों में बंदियों के पास से मोबाइल और नशीले पदार्थ मिलना आम बात है। जेल प्रशासन की तमाम बंदिशों के बावजूद इन घटनाओं पर विराम नहीं लग रहा है। जेल अधिकारियों के साथ तमाम मंथन के बाद अब दीवारों की ऊंचाई 10 फुट और बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके लिए जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने मुख्यमंत्री से भी बात की है। अभी इस पर विचार किया जा रहा है कि दीवारों को ईंटों के माध्यम से ऊंचा किया फिर प्लास्टिक आदि से।
विज्ञापन

जैमर की जगह अब लगेंगे सेटेलाइट टावर
एक और योजना है कि जेलों में अब जैमर की जगह सैटेलाइट टावर लगाए जाएं। अधिकारियों का कहना है कि एक जैमर 1.30 करोड़ में लगता है, जबकि टावर इससे सस्ता पड़ता है और एक सैटेलाइट टावर से कई जेलों पर नियंत्रण किया जा सकता है। दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल में यह प्रोजेक्ट सफल तरीके से चल रहा है। हरियाणा भर के लिए एक या दो टावर पर्याप्त होंगे। जेलों के अंदर सीसीटीवी प्रणाली को भी अधिक मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेलों में सुधार को लेकर अधिकारियों की कमेटी बनाई गई है। जेलों में मोबाइल आदि नशीले पदार्थ बाहर से न फेंके जा सकें, इसके लिए जेलों की दीवारों को 10-10 फुट और ऊंचा किया जाएगा। साथ ही दीवारों के साथ-साथ जाल भी लगाए जाएंगे, फिर कोई फेंकेगा तो उसे तुरंत बरामद कर लिया जाएगा। - रणजीत सिंह चौटाला, जेल मंत्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed