{"_id":"62db049b98b992578225370b","slug":"the-waiter-going-home-from-the-hotel-was-injured-with-a-knife-robbed-700-rupees-and-mobile-pkl-office-news-pkl4573752139","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल से घर जा रहे वेटर को चाकू से किया घायल, 700 रुपये और मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल से घर जा रहे वेटर को चाकू से किया घायल, 700 रुपये और मोबाइल लूटा
विज्ञापन
पंचकूला। होटल से घर जा रहे वेटर पर सेक्टर-17/18 की सड़क पर चाकू से हमला कर तीन लोगों ने 700 रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। घायल को उपचार के लिए सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया है। घायल की हालत गंभीर देखकर उसे पीजीआई रेफर किया गया है। सेक्टर-14 पुलिस ने शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मौली जांगरा चंडीगढ़ निवासी देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि वह सेक्टर-5 स्थित होटल में वेटर का काम करता है। बुधवार की रात करीब 11.30 बजे होटल से अपने घर अकेला ही पैदल जा रहा था। जब वह सेक्टर 17/18 चौक से करीब 100 मीटर आगे पहुंचा तो पीछे से एक बाइक पर तीन लड़के आए। एक लड़के ने उसकी जेब से 700 रुपये निकाल लिए जबकि एक अन्य ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। पीड़ित ने शोर मचाया तो एक लड़के ने उसके पेट में चाकू मार दिया।
इसके बाद तीनों लोग सेक्टर-18 रिहायशी एरिया की तरफ भाग गए। पीड़ित उपचार करवाने के लिए सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल पहुंचा। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर उसे पीजीआई रेफर कर दिया। इसके बाद पुलिस सूचना पाकर पीजीआई पहुुंची और बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।