Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The thieves broke the locks of the house with gold and diamond ornaments

चोरों ने घर के ताले तोड़ उड़ाए सोने व डायमंड के गहने

Fri, 28 Feb 2020 01:36 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
The thieves broke the locks of the house with gold and diamond ornaments
पंचकूला। सेक्टर-21 के मकान नंबर-191 से अज्ञात चोर बुधवार की रात सोने और हीरे के गहने ले उड़े। वारदात के समय मकान में रहने वाला परिवार रामगढ़ शादी समारोह में था। परिवार को वारदात का पता बुधवार-वीरवार की मध्य रात्रि करीब डेढ़ बजे घर लौटने पर लगा। उन्होंने दरवाजे पर लगाए ताले टूटे देखे। फिर सभी पारिवारिक सदस्य तुरंत घर के अंदर गए तो सभी सामान बिखरा पड़ा मिला। मकान मालिक मदन लाल और उनके पारिवारिक सदस्यों को घर से दो एलईडी टीवी चोरी मिले। फिर घर पर रखी ज्वैलरी की जांच की तो उनके होश उड़ गए। घर में रखे सोने और डायमंड के गहने चोरी हो गए थे। इन गहनों में सोने के सेट, चेन और अंगुठी सहित अन्य ज्वेलरी थी। मदन लाल की शिकायत पर सेक्टर-21 चौकी के पुलिस कर्मियों ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वे मोतिया ग्रुप से जुड़े हैं। बुधवार की रात रामगढ़ में किसी जानकार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से लौटे तो घर के ताले टूटे और एलईडी सहित सोने-डायमंड के गहने चोरी मिले। लेकिन पुलिस को घर पर सीसीटीवी कैमरे लगे नहीं मिले और न ही आसपास किसी अन्य जगह से कोई वीडियो फुटेज मिली है। मामले में पुलिस के खाली हाथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed