फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The teachings of Lord Parshuram are for all classes: Gyanchand Gupta

भगवान परशुराम की शिक्षाएं सभी वर्गों के लिए हैं : ज्ञानचंद गुप्ता

Wed, 04 May 2022 12:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
The teachings of Lord Parshuram are for all classes: Gyanchand Gupta
पंचकूला। परशुराम भवन सेक्टर 12ए में मंगलवार को जागृत ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर उनके संदेश और शिक्षाओं के प्रचार -प्रसार का आह्वान किया गया। आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि परशुराम जी की शिक्षाएं और संदेश सभी वर्गों के लिए हैं। ब्राह्मणों का समाज में एक विशेष दर्जा है। वे समाज को एक पथ प्रदर्शक के रूप में सभी वर्गों को साथ लेकर देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें। इस मौके पर उपायुक्त महावीर कौशिक, नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल और कालका की पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष लतिका शर्मा भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि भगवान परशुराम को किसी एक समाज से जोड़कर नहीं देखा जा सकता। उनकी शिक्षाएं और संदेश आज भी उतने ही सार्थक हैं, जितने वर्षों पूर्व थे। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को समाज के सभी वर्गों के लोगों को मिल जुलकर मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे देश पर काफी लंबे समय तक मुगलों और अंग्रेजों का शासन रहा है। उन्होंने देश पर प्रभुत्व स्थापित करने के लिये फूट डालो और राज करो की नीति अपनाकर समाज को अलग-अलग वर्गों में बांटने का काम किया परंतु आज हमारे गुरुओं, महापुरुषों और वीर सेनानियों की बदौलत आजादी की खुली हवा में सांस लें रहे हैं। इस मौके पर प्रधान एमपी शर्मा ने कहा कि उनका संगठन रक्तदान शिविर और गरीबों की मदद के लिए गतिविधियां आयोजित करती रहती है।
विज्ञापन

इस मौके पर सेवानिवृत्त आईएएस राजीव शर्मा, बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, पूर्व जिला प्रधान दीपक शर्मा, समाज सेवी रमाकांत भारद्वाज, पार्षद जय कौशिक, नरेंद्र लुबाना, सोनू बिडला, रितु गोयल, सोनिया सूद, ओमवती पूनिया, प्रदेश युवा मोर्चा के महामंत्री योगेंद्र शर्मा, स्वामी संपूर्णानंद जी महाराज, जागृत ब्राह्मण सभा के पदाधिकारी और अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed