फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The strike of Corona warriors continued for the fifth day

पांचवें दिन भी जारी रहा कोरोना योद्धाओं का धरना

Sat, 28 May 2022 12:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
The strike of Corona warriors continued for the fifth day
पंचकूला। ज्वाइनिंग लेटर की मांग को लेकर आंदोलनरत कोरोना योद्धाओं का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। कोरोना योद्धाओं ने इंकलाब जिंदाबाद और एकता के नारे लगाए। धरनारत कोरोना योद्धाओं में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। धरने की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संदीप सिंधु ने की। बता दें कि कोरोना योद्धाओं ने दो दिन तक एनएचएम कार्यालय का घेराव किया था।
विज्ञापन

डॉ. संदीप सिंधु ने कहा कि जब पूरे देश पर विपदा थी तो कोरोना योद्धाओं ने अपनी जान की परवाह न कर इस महामारी से लड़ने का काम किया था। जब परिवार के लोग भी कोरोना मरीजों का साथ छोड़ देते थे तब ये योद्धा उनकी जान बचाने का काम कर रहे थे। मगर अब उनके साथ नाइंसाफी की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दो हजार से ज्यादा कोरोना योद्धा अपनी रोजी-रोटी के लिए आंदोलनरत हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें ज्वाइनिंग लेट जारी नहीं किया जाता तब तक उनका धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर विजय, सन्नी, रजत, अन्नु धीमान, सोनिया, निकिता मलिक, मीना, सिवानी, साक्षी, सुनीता, सतीश, नितिन, पंकज, डॉ. नरेंद्र, सिमरनजीत, सोमवीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed