{"_id":"63ce61ff9bee8d36490e8c88","slug":"the-son-of-the-main-accused-in-the-four-sided-murder-will-have-a-dna-test-panchkula-news-c-1-1-69510-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: चौहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी के बेटे का होगा डीएनए टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: चौहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी के बेटे का होगा डीएनए टेस्ट
विज्ञापन
मयंक तिवारी
गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क क्षेत्र में चार लोगों की हुई हत्या के मामले की जांच कर रही एसआईटी कोर्ट के आदेश के बाद हत्या के मुख्य आरोपी के बेटे आनंद का डीएनए टेस्ट कराएगी। इसके लिए एसआईटी सोमवार को उसके ब्लड का सैंपल लेगी। जिसे जांच के लिए मधुबन फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
चौदह माह पहले राजेंद्रा पार्क में बहू सुनीता सहित चार लोगों की हुई हत्या के मामले की जांच में एसआईटी उसके पति का डीएनए टेस्ट कराएगी। अब तक की छानबीन में हत्या के पीछे ससुर राय सिंह ने चारों की हत्या का जिम्मा खुद लिया था। बाद में उसने जेल में आत्महत्या कर ली थी। उसकी पत्नी विमलेश हत्या के आरोप में जेल में बंद है। सुनीता के भाई अशोक ने आरोप लगाया है कि हत्याकांड का मास्टर माइंड उसका बहनोई आनंद है। जो इस मामले में शामिल था। पुलिस की ओर से अब तक की जांच में यह साबित नहीं हो पाया है कि वारदात के समय वह भी मौके पर मौजूद था। इसी की जांच के लिए एसआईटी सोमवार को आनंद के खून का नमूना लेगी। उसे जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद उसका मिलान सुनीता के स्वैप से किया जाएगा।
बता दें कि राजेंद्रा पार्क में रहने वाले रिटायर्ड सेना के अधिकारी राय सिंह ने धारदार हथियार से अपनी बहू सुनीता, किराएदार कृष्णा तिवारी, उसकी पत्नी अनामिका और उसकी बेटी सुरभि की हत्या कर दी थी। उसके हमले से किराएदार की चार साल की मासूम विधि गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
विज्ञापन
-- --
वर्जन
एसआईटी की ओर से मामले की जांच चल रही है। जांच के लिए अदालत के आदेश पर आनंद का डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है। सोमवार को जांच के लिए खून के नमूना लिया जाएगा। - सतीश वत्स , एसआईटी इंचार्ज, डीएसपी फिरोजपुर झिरका, नूंह।
-- --
बंद मकान में छेड़छाड़ का आरोप: राजेंद्रापार्क थाना क्षेत्र चार लोगों हुई हत्या के बाद घटना स्थल पूरी तरह से बंद है। आनंद पर आरोप है कि वह अपने घर तीन दोस्तों के साथ गया था। कमरा खोलकर सामान के साथ छेड़छाड़ की है। मृतक सुनीता के भाई अशोक निवासी नारनौल ने इसकी शिकायत मेवात पुलिस की ओर से गठित जांच कमेटी से की है।