फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The situation will be clear in the cabinet meeting on taking the vaccine from Malta's company

मालटा की कंपनी से वैक्सीन लेने पर मंत्रिमंडल बैठक में साफ होगी स्थिति

Tue, 15 Jun 2021 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
The situation will be clear in the cabinet meeting on taking the vaccine from Malta's company
चंडीगढ़। मालटा की कंपनी फार्मा रेगुलेटरी सर्विसेज लिमिटेड से छह करोड़ कोरोनी रोधी वैक्सीन लेने पर मनोहर मंत्रिमंडल अंतिम निर्णय लेगा। मंगलवार को सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में होने वाली मंत्रिमंडल बैठक में इस अहम एजेंडा पर विस्तृत चर्चा होगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन

मालटा की इस कंपनी ने सरकार की ओर से वैक्सीन आपूर्ति के लिए जारी वैश्विक निविदा में हिस्सा नहीं लिया था। निविदा की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद कंपनी ने स्पूतनिक-वी वैक्सीन की छह करोड़ खुराक मुहैया कराने के लिए पेशकश की थी। मालटा के बारे में प्रचलित है कि यहां कंपनियां टैक्स बचाने के लिए पंजीकृत होती हैं। इसलिए कंपनी के वैश्विक निविदा में शामिल न होने और बाहर रहकर वैक्सीन आपूर्ति की पेशकश करने पर सरकार का माथा भी ठनका है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने कंपनी के बारे में पूरी जानकारी जुटाकर रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को सौंप दी है। इसमें पूरा उल्लेख है कि कंपनी का पिछला रिकॉर्ड कैसा है, देश के किसी अन्य राज्य में वैक्सीन का आपूर्ति की है या नहीं, विदेश में कंपनी की साख कैसी है। फर्म निविदा दस्तावेजों के मानदंडों को पूरा करती है या नहीं, इसके बारे में भी रिपोर्ट में बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की ओर से कोरोना रोधी वैक्सीन की आपूर्ति के लिए मालटा की कंपनी की पेशकश और उसके बारे में कराई गई जांच से संबंधित प्रस्ताव बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। जिस पर चर्चा के बाद मंत्रिमंडल अंतिम निर्णय लेगा। बैठक में कोरोना को मद्देनजर रखते हुए सरकार अनेक अहम निर्णय भी लेने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed