फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   The process of moving of migrant workers from Punjab, Apply Online, Coronavirus, Lockdown

पंजाबः 5 मई से शुरू होगी प्रवासियों को पंजाब से पैतृक राज्यों में भेजने की प्रक्रिया, ऑनलाइन आवेदन

Fri, 01 May 2020 01:09 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 01 May 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
The process of moving of migrant workers from Punjab, Apply Online, Coronavirus, Lockdown
प्रवासी मजदूर - फोटो : पीटीआई
पंजाब सरकार की ओर से कोविड-19 का फैलाव रोकने के लिए राज्य में लगाए गए कर्फ्यू /लॉकडाउन के कारण प्रदेश में फंसे व्यक्तियों के उनके पैतृक राज्य वापस भेजने संबंधी प्रक्रिया जारी कर दी गई है। प्रवक्ता ने बताया कि यह प्रक्रिया 5 मई को शुरू होगी। पत्र प्राप्त होने के 48 घंटों के अंदर प्रत्येक डीसी हर उस व्यक्ति को, जो अपने पैतृक राज्य वापस जाना चाहता है, उससे भरा हुआ प्रोफार्मा लेंगे। यह प्रोफार्मा www.covidhelp.punjab.gov.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक बार जब कोई व्यक्ति अपने परिवार / समूह के लिए लिंक पर प्रोफार्मा भरता है, तो उसे पूरे परिवार / समूह के लिए एक सिस्टम द्वारा जनरेट आईडी मिलेगी। सभी जिलों को अपने पैतृक राज्य जाने के इच्छुक व्यक्तियों द्वारा दिए हुए लिंक पर जानकारी 3 मई को सुबह 9 बजे तक प्राप्त करनी होगी। डा. सुमित जारंगल (आईएएस) सदस्य स्टेट कोविड कंट्रोल रूम द्वारा आने वाले दिनों में सभी डिप्टी कमिश्नरों को लिंक का एक्सेस उपलब्ध करवा देंगे।
विज्ञापन


इसके लिए 3 मई, 2020 को सुबह 9 बजे डीसी डाटाबेस एक्सेस कर सकेंगे और अपने-अपने जिले के विवरण देख सकेंगे। उन्होंने आगे कहा कि इन दो दिनों के दौरान जब डाटा एकत्रित करने की प्रक्रिया चल रही है, तो डिप्टी कमिश्नर अपने पैतृक राज्य वापस जाने के इच्छुक व्यक्तियों की सेहत की जांच के लिए हेल्थ चेकअप कैंप लगाने की तैयारी करेंगे। प्रत्येक व्यक्ति को जांच की तारीख और कैंप वाली जगह, जहां उसकी स्क्रीनिंग होनी है, संबंधी एसएमएस के जरिये सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक कैंप में एक ही परिवार के सदस्यों /समूह की स्क्रीनिंग की जाएगी। स्क्रीनिंग 4 मई, 2020 की रात तक पूरी कर ली जाएगी। एक बार जब किसी व्यक्ति की जांच किए जाने पर अगर उसमें कोई लक्षण नहीं पाए जाते, तो उसे स्वास्थ्य टीम द्वारा फॉर्म-एफ के रूप में सर्टिफिकेट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यक्तियों की वापसी संबंधी यातायात 5 मई से शुरू होगा। बसें या यातायात के अन्य साधन, जो इन व्यक्तियों को ले जाने के लिए जाएंगे, की संख्या और अन्य विवरण डीसी के साथ अलग तौर पर साझे किए जाएंगे।


डीसी ऐसी टीमें बनाऐंगे जो लिंक www.covidhelp.punjab.gov.in पर जाकर पंजाब से वापस अपने पैतृक राज्य जाने वाले प्रत्येक समूह / परिवार की आईडी दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed