फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The problem of drinking water in the city deepens, even after the complaint, the problem is not being resolved

शहर में पीने के पानी की समस्या गहराई, शिकायत के बाद भी समस्या का नहीं हो रहा समाधान

Fri, 16 Apr 2021 01:52 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
The problem of drinking water in the city deepens, even after the complaint, the problem is not being resolved
पंचकूला। गर्मी बढ़ते ही शहर के कई सेक्टरों में पीने का पानी का संकट गहरा गया है। लोग समस्या के समाधान को लेकर लगातार अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पेयजल को लेकर सबसे ज्यादा दिक्कत सेक्टर-12 के निवासियों को हो रही है। इसके अलावा सेक्टर-19 और राजीव-इंदिरा कॉलोनी के लोग भी पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से परेशान हैं। उधर, विभाग ने इस समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है, जो कुछ अंतराल पर ट्यूबवेल का निरीक्षण करेंगे। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के इंजीनियरिंग विंग के अधिकारी ड्यूटी तो दे रहे हैं, लेकिन समस्या में कोई कमी नहीं आ रही है।
विज्ञापन

पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन से लोगों ने लगाई गुहार
पानी की किल्लत की जानकारी मिलने के बाद प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन राजीव कॉलोनी पहुंचे। लोगों ने उनसे समस्या से निजात दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस समस्या को दूर करने के लिए वह खुद अधिकारियों से बात करेंगे। क्षेत्र के पार्षद पंकज ने कहा कि वह इस समस्या को लेकर मेयर कुलभूषण से भी बात कर चुके हैं। इतना ही नहीं एचएसवीपी के अधिकारियों को भी लिखित शिकायत दे चुके हैं। जेई और एसडीओ ने कॉलोनी का दौरा किया है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शशी शर्मा, मीडिया प्रवक्ता हेमंत किंगर, पूर्व पार्षद सुदेश रानी, विजय सैनी, कर्ण सिंह, भीम यादव, मंजीत, सुनैना, राम कली, बिल्लो, माया, शाहिदा, हसीना और दीपू मौजूद रहे।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए ने तीसरी बार लिखा विभाग को पत्र
पेयजल आपूर्ति को लेकर सेक्टर-12 आरडब्ल्यूए के प्रधान राकेश अग्रवाल ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को एक माह में तीसरी बार पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा है कि सेक्टर में चार दिन से पानी की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित है। उन्होंने लिखा है कि केवल दो दिन शाम के समय पानी का दबाव ठीक रहा। इसके बाद समस्या पहले जैसे ही हो गई। वीरवार शाम साढ़े छह बजे तक पानी का दबाव नहीं बना, जिससे पहली और दूसरी मंजिल पर रहने वालों को परेशानी हो रही है। महासचिव दलीप कत्याल ने कहा कि स्थानीय नेता भी लोगों को गुमराह कर रहे हैं। वह हर चुनाव में इस समस्या के समाधान का वादा करते हैं, लेकिन जैसे ही सत्ता पर काबिज होते हैं सब कुछ भूल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed