फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The practice of Markat asana is very effective for getting rid of back pain: Dr. Jaideep Arya

कमर दर्द से छुटकारे के लिए मरकट आसन का अभ्यास अत्यंत कारगर : डॉ. जयदीप आर्य

Thu, 19 May 2022 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
The practice of Markat asana is very effective for getting rid of back pain: Dr. Jaideep Arya
पंचकूला। सेक्टर-पांच के परेड ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय मेगा योग शिविर के तीसरे एवं अंतिम दिन बुधवार को नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर महापौर ने परंपरागत दीप प्रज्जवलित कर योग शिविर का शुभारंभ किया और स्वयं योग क्रियाएं करके सबको योग करने का संदेश दिया। वहीं, डॉ. जयदीप आर्य ने योग क्रियाएं करवाते हुए जानकारी दी कि कमर दर्द की समस्या के लिए मरकट आसन का अभ्यास सबसे अधिक कारगर है। इसके साथ ही उन्होंने कमर दर्द से राहत के लिए किए जाने वाले अन्य आसनों का अभ्यास भी सभी प्रतिभागियों को करवाया। उन्होंने मानसिक तनाव से छुटकारा पाने के लिए योग निद्रा का अभ्यास करवाते हुए योग के लाभों से सबको अवगत करवाया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. जयदीप आर्य ने बताया कि योग अब योगासन खेलों में भी अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर योग से जुड़े खिलाड़ियों के लिए एक उज्जवल भविष्य के रूप में उभर रहा है। हरियाणा में होने जा रहे चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पहली बार योगासन खेल के खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। इस अवसर पर हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के योगासन खिलाड़ियों काजल, आरुषि और अभय की ओर से योग डेमो की अद्धभुत प्रस्तुति दी गई और इन बच्चों के प्रोत्साहन के लिए हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल ने स्वयं योग क्रियाएं करके सबको योग करने का संदेश दिया। इस अवसर पर हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, आईटीबीपी भानू के आईजी ईश्वर सिंह दूहन भी उपस्थित थे। वहीं महापौर कुलभूषण गोयल ने मेगा योग शिविर के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि योग हमें स्वस्थ रखने के साथ-साथ उर्जा से भरपूर बना देता है। उन्होंने कहा कि हमें सभी को प्रतिदिन कुछ समय अपने आप को देना चाहिए और योग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत योग गुरु के रूप में विश्व मानचित्र पर अपनी पहचान बना चुका है और भारत ने न सिर्फ स्वयं योग को प्रोत्साहित किया बल्कि अन्य देशों को भी योग से जोड़ा और विश्व गुरु बनकर उभरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस योग शिविर में पतंजलि योग समिति के प्रेम आहूजा, आरोग्य भारती से डॉ. पवन गुप्ता, भारतीय योग संस्थान से रामेश्वर के साथ-साथ शिक्षा विभाग, खेल विभाग एवं पुलिस विभाग, पतंजलि के चंडीगढ़ प्रांतीय प्रभारी नवीन, खेल विभाग से जिमनास्टिक सीनियर कोच नीलकमल, हरियाणा योग आयोग के रजिस्ट्रार डॉ. हरीश कुमार सहित काफी संख्या में योग साधक भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed