{"_id":"6ae8f0d512d0c4ef99035ff4","slug":"the-main-wrestling-bout-ended-in-a-draw-sukh-and-golu-displayed-their-strength-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-143304-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बड़ी झंडी की कुश्ती बराबरी पर छूटी, सुख और गोलू ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बड़ी झंडी की कुश्ती बराबरी पर छूटी, सुख और गोलू ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
शिव नगर खेला कॉलोनी में जय माता कुश्ती दंगल कमेटी ने कराया दंगल, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब के पहलवानों ने लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। शिव नगर खेला कॉलोनी के वार्ड नंबर 6 में जय माता कुश्ती दंगल कमेटी की ओर से आयोजित कुश्ती दंगल में पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। दंगल का मुख्य आकर्षण पटियाला के सुख और चंडीगढ़ के गोलू के बीच हुई बड़ी झंडी की कुश्ती रही। दोनों पहलवानों के बीच काफी देर तक कड़ा मुकाबला चला, लेकिन कोई भी दूसरे को चित नहीं कर सका और कुश्ती बराबरी पर समाप्त हुई।
दंगल में हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब से पहुंचे पहलवानों ने अखाड़े में अपनी कुश्ती कला और दमखम का प्रदर्शन किया। मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय लोग पहुंचे। बड़ी झंडी की कुश्ती में सुख और गोलू ने एक-दूसरे पर कई दांव-पेच आजमाए और दर्शकों को रोमांचित किया। दोनों पहलवानों के शानदार प्रदर्शन के चलते मुकाबला अंत तक संघर्षपूर्ण बना रहा।
कार्यक्रम में नगर परिषद चेयरमैन कृष्ण लाल लांबा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि पार्षद नरेंद्र सिंह विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। इस अवसर पर पंडित सीताराम, पार्षद टिंकू शर्मा, प्रदीप शर्मा, विवेक गौतम, रूपलाल शर्मा और दिनेश कोच सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।