फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The Kalka-Shimla Summer Special train will make its final run today.

Panchkula News: आज अंतिम फेरा लगाएगी कालका-शिमला समर स्पेशल ट्रेन

Wed, 15 Jul 2026 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
The Kalka-Shimla Summer Special train will make its final run today.
पर्यटन सीजन में अतिरिक्त भीड़ के लिए 30 अप्रैल से चल रही ट्रेन की सेवा होगी समाप्त, संचालन अवधि बढ़ाने का आदेश नहीं
विज्ञापन

30 अप्रैल से 15 जुलाई तक के लिए शुरू की गई थी सेवा, हाल के दिनों में यात्रियों की संख्या में आई कमी
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। कालका-शिमला रेलमार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए चलाई जा रही रिजर्व्ड समर स्पेशल ट्रेन (04503) बुधवार को अपना अंतिम फेरा लगाएगी। पर्यटन सीजन के दौरान अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए शुरू की गई इस विशेष ट्रेन की निर्धारित संचालन अवधि 15 जुलाई तक थी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार फिलहाल इसकी अवधि बढ़ाने संबंधी कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है।
मंगलवार को भी ट्रेन में यात्रियों की अपेक्षित भीड़ नजर नहीं आई। कई डिब्बों में यात्रियों की संख्या पहले के मुकाबले काफी कम रही, जबकि एक डिब्बा कालका से रवाना होते समय पूरी तरह खाली दिखाई दिया। इससे स्पष्ट है कि पर्यटन सीजन के अंतिम चरण में यात्रियों की संख्या में कमी आई है।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड हर वर्ष गर्मी के मौसम में शिमला और आसपास के पर्यटन स्थलों पर बढ़ने वाली पर्यटकों की संख्या को देखते हुए कालका-शिमला रेलमार्ग पर समर स्पेशल ट्रेन संचालित करता है। इस वर्ष ट्रेन का संचालन 30 अप्रैल से शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य नियमित ट्रेनों पर बढ़ने वाले दबाव को कम करना और यात्रियों को अतिरिक्त सीटों की सुविधा उपलब्ध कराना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि समर स्पेशल ट्रेन का संचालन निर्धारित अवधि के अनुसार समाप्त हो रहा है। हालांकि, कालका-शिमला रेलमार्ग पर नियमित ट्रेन सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed