Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The institution cannot introduce new conditions during the selection process.

Panchkula News: चयन प्रक्रिया के बीच नई शर्त नहीं लगा सकता संस्थान

Tue, 24 Nov 2026 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
The institution cannot introduce new conditions during the selection process.
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि सरकारी और सार्वजनिक संस्थान भर्ती या पदोन्नति की चयन प्रक्रिया शुरू होने के बाद विज्ञापन और निर्धारित नियमों से हटकर नई पात्रता शर्त नहीं जोड़ सकते। अदालत ने डाॅ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), जालंधर के उस छंटनी मानदंड को रद्द कर दिया जिसके तहत पीएचडी शोध से अलग दो शोध पत्र प्रकाशित करना अनिवार्य किया गया था। अदालत ने कहा कि चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पहले से घोषित नियमों का पालन जरूरी है।
विज्ञापन

जस्टिस सुदीप्ति शर्मा ने यह फैसला एनआईटी जालंधर में कार्यरत महिला सहायक प्रोफेसर की याचिका स्वीकार करते हुए सुनाया। याचिकाकर्ता 27 दिसंबर 2022 को संस्थान में सहायक प्रोफेसर नियुक्त हुई थीं। उन्होंने 22 जनवरी को जारी विज्ञापन के तहत सहायक प्रोफेसर ग्रेड-एक में शैक्षणिक उन्नयन के लिए आवेदन किया था। शुरुआत में संस्थान ने उन्हें पात्र माना लेकिन बाद में पीएचडी शोध से अलग निर्धारित पत्रिकाओं में दो शोध पत्र प्रकाशित नहीं होने के आधार पर चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने संस्थान के संविधान की अनुसूची-ई का परीक्षण किया। इसमें संबंधित पद के लिए पीएचडी, निर्धारित शिक्षण एवं शोध अनुभव और कुल 20 अनिवार्य अंकों का प्रावधान था। अदालत ने पाया कि नियमों और विज्ञापन में पीएचडी शोध से अलग दो शोध पत्र प्रकाशित करने की कोई अनिवार्यता नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने कहा कि संस्थान छंटनी के लिए न्यूनतम योग्यता से ऊंचे मानदंड तय कर सकते हैं लेकिन इनके जरिये नई पात्रता शर्त नहीं थोपी जा सकती। ऐसे मानदंड तार्किक, वस्तुनिष्ठ और पहले से घोषित नियमों के अनुरूप होने चाहिए।
हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व फैसले का हवाला देते हुए कहा कि चयन प्रक्रिया के दौरान विज्ञापन में निर्धारित शर्तों और नियमों से हटकर चयन का आधार बदलना उचित नहीं है। विज्ञापन की धारा 6(3) में भी संस्थान के मौजूदा शिक्षकों को विभाग में रिक्त पद नहीं होने की स्थिति में उच्च शैक्षणिक ग्रेड के लिए आवेदन करने की अनुमति दी गई थी।

इन तथ्यों के आधार पर हाईकोर्ट ने दो शोध पत्रों से संबंधित अतिरिक्त शर्त को नियमों और विज्ञापन के विपरीत करार देते हुए विवादित छंटनी मानदंड रद्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed