फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The fight for corruption that started from Delhi has now reached Haryana: Sushil Gupta

बदलाव की लहर चल चुकी है,दिल्ली से शुरू की गई भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई अब हरियाणा तक पहुंच चुकी है: सुशील गुप्ता 16-23-22

Wed, 11 May 2022 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
The fight for corruption that started from Delhi has now reached Haryana: Sushil Gupta
पिंजौर। बदलाव की लहर चल चुकी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जो लड़ाई शुरू की थी उसकी लहर पहले दिल्ली फिर पंजाब और अब हरियाणा में भी चल चुकी है। यह बातें पिंजौर में प्रवीन कुमार उपाध्यक्ष कालका की ओर से शुरू किए गए पार्टी के कार्यालय के उद्घाटन के दौरान आयोजित जनसभा में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सुशील गुप्ता सांसद एवं आप हरियाणा के प्रभारी ने कही। इस मौके पर उनके साथ दिनेश प्रताप सिंह सह प्रभारी, योगेश्वर शर्मा नार्थ जोन सचिव, नार्थ जान संगठन मंत्री सुखबीर चहल, जिलाध्यक्ष सुरिन्द्र राठी, ईश्वर सिंह जिला सगंठन मंत्री, हरप्रीत सिंह, दीपक सैनी एडवोकेट, एडवोकेट सुरेश कुमार, बलवान ठाकुर आदि भी मौजूद रहे। आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रवीन कुमार उपाध्यक्ष की अगुवाई में कई लोग पार्टी में भी शामिल हुए। गुप्ता ने कहा कि अब हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी का परिवार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और लोग पार्टी के साथ लगातार जुड़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से हरियाणा में अब बदलेगा हरियाणा रैली का आयोजन 29 मई को कुरुक्षेत्र में सुबह 11 बजे करने जा रहे हैं। इसमें पूरे हरियाणा से भारी संख्या में लोग पहुंचेंगे। इसी रैली की तैयारियों को लेकर प्रदेश में बैठकें करके लोगों को रैली में पहुंचने का न्योता दिया जा रहा है। हरियाणा की जनता अब रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि जैसी सुविधाओं के लिए आम आदमी पार्टी पर ही उम्मीद लगाए हुए है। हरियाणा में भाजपा सरकार केवल घोषणाओं की सरकार बनकर रह गई है आज महंगाई से हर कोई दुखी है, जहां लोगों को रोजगार बचाना मुश्किल हो गया है, वहीं बढ़ती महंगाई ने लोगों की कमर तोड़कर रख दी है। आने वाले निकाय या फिर किसी भी अन्य चुनाव में बाहरी को टिकट देने के सवाल पर सुशील गुप्ता ने कहा कि पार्टी पहले सर्वे करवाती है, उसके बाद जिसे स्थानीय लोग कहते हैं उसके बारे में विचार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed