फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The dust flying from the Khurchi road, the shopkeeper and the driver, forgot to make the PWD department

दुकानदार और वाहन चालक फांक रहे खुरची रोड से उड़ती धूल, पीडब्ल्यूडी विभाग बनाना गया भूल

Tue, 17 May 2022 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
The dust flying from the Khurchi road, the shopkeeper and the driver, forgot to make the PWD department
पिंजौर। पिंजौर-कालका रोड की कारपेटिंग करने के लिए रत्तपुर कॉलोनी के नजदीक करीब 200 मीटर रोड को खुरच दिया गया है। इस रोड को खुरचे हुए करीब एक महीने से ज्यादा हो चुका है। इसके बावजूद इस रोड को अभी तक नहीं बनाया गया है और इस टूटी सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है साथ ही सड़क किनारे शोरूम मालिकोें को भी धूलमिट्टी फांकनी पड़ रही है। इसके चलते खुरची रोड से उड़ती धूल मिट्टी लोगों सहित वहां के दुकानदारों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। बता दें कि बीती 22 मार्च को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पिंजौर मल्लाह चौक से परमाणु बैरियर तक करीब 6.7 किलोमीटर लंबी रोड की मरम्मत कार्य का शुभारंभ किया था। उपमुख्यमंत्री के शुभारंभ के बाद विभागीय अधिकारियों ने काम शुरू करवा दिया।
विज्ञापन

इस दौरान पिंजौर में रत्तपुर कॉलोनी के समीप सड़क की मरम्मत करने के लिए रोड को खुरच दिया गया। जब इस खुरची हुई रोड से खास कर दो पहिया वाहन गुजरते हैं तो वाहनों के असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना बनी रहती है। वहीं दूसरी ओर रत्तपुर कॉलोनी के समीप स्थित शोरूम मालिकों का कहना है कि इस रोड से उड़ती हुई धूल से उन्हें दुकानदारी करना मुश्किल होता जा रहा है साथ-साथ मजबूरी में रोड से उड़ती हुई धूल उन्हें प्रतिदिन फांकनी पड़ रही है।
विज्ञापन

धूल मिट्टी की वजह से शोरूम में रखा सामान खराब हो रहा है और बार-बार सफाई करने के बाद भी रोड से उड़ती धूल मिट्टी की परत सामान पर जम जाती है। बता दें कि पिंजौर कालका रोड रोड के ज्यादातर हिस्से की तो विभाग की ओर से मरम्मत की जा चुकी है, लेकिन विभागीय अधिकारियों का कहना है कि रत्तपुर कॉलोनी के समीप रोड नीचा होने की वजह से बरसात आदि के दौरान रोड पर पानी इक्ट्ठा हो जाता है और लुक से बना हुआ रोड पानी की वजह से समय से पहले ही टूटना शुरू हो जाता है। इसलिए रत्तपुर कॉलोनी के समीप खुरचे हुए करीब 200 मीटर रोड के हिस्से में कंक्रीट का रोड बनाया जाएगा ताकि पानी से वह खराब न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

खराब हो रहा दुकान का सामान
उनकी दुकान के आगे रोड को खुरचे हुए करीब दो महीने हो चुके हैं बावजूद अभी इस रोड को बनाया नहीं गया। जब रोड को जल्द नहीं बनाना तो रोड खुरचने की ऐसी क्या जल्दी थी। रोड के खुरचने के बाद इस रोड से तेज हवा चलने या किसी भारी वाहन के गुजरते ही धूल मिट्टी उड़ने लग जाती है। यह धूल मिट्टी उनके शोरूम मे रखे सामान पर भी जमने लग गई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दो महीने हो चुके हैं रोड से उड़ती धूल मिट्टी को फांकते हुए अब तो इस खुरचे हुए रोड को बना दिया जाए। -राकेश कुमार, दुकानदार
जल्द बनाई जाए टूटी सड़क
किसी भी निर्माण के दौरान ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों को लोगों की सुविधा का ध्यान रखना चाहिए। रत्तपुर के समीप खुरचे हुए रोड से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और वहां से जब दोपहिया वाहन चालक गुजरते हैं तो धूल मिट्टी से उनके कपड़े तक खराब हो जाते हैं। लोगों की समस्या को देखते हुए इस रोड को जल्द से जल्द बनाया जाए। -गुरमीत सिंह मीता, स्थानीय निवासी

पिंजौर से कालका की ओर जाती सड़ का करीब 200 मीटर तक का हिस्सा सीमेंट-कंक्रीट से बनाया जाना है। दस दिन के भीतर रोड के इस टुकड़े का काम शुरू करवा दिया जाएगा। इसको सीमेंट-कंक्रीट से इसलिए बनाया जा रहा है, क्योंकि यह हिस्सा नीचा है और यहां पर अकसर बारिश का पानी भर जाता था। इससे बचने के लिए ऐसा किया जा रहा है। -राजकुमार, जेई पीडब्ल्यूडी कालका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed