{"_id":"697d1a2db5584ccb27041303","slug":"the-diploma-engineering-association-has-announced-a-protest-movement-panchkula-news-c-87-1-pan1012-132348-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: डिप्लोमा इंजीनियरिंग एसोसिएशन ने आंदोलन का किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: डिप्लोमा इंजीनियरिंग एसोसिएशन ने आंदोलन का किया एलान
विज्ञापन
जेई कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने का निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। डिप्लोमा इंजीनियरिंग एसोसिएशन की अहम बैठक में हरियाणा के सभी ज़िलों की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि सरकार जेई साथियों की जायज मांगें जल्द पूरी नहीं करती तो आंदोलन किया जाएगा।
मुख्य मांगों में वेतनमान बढ़ाकर 47,600 रुपये करना, प्रमोशन कोटा बढ़ाकर जेई को एसडीओ का दर्जा देना और एसीपी अवधि को 5, 7 और 11 वर्ष करने की मांग शामिल है। डिप्लोमा इंजीनियर कैलाश शर्मा ने कहा कि जेई हर विभाग की रीढ़ हैं लेकिन वेतन और प्रमोशन में उनका लगातार शोषण हो रहा है। उन्होंने अपने अधिकारों के लिए संघर्ष की आवश्यकता पर जोर दिया।