फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The construction of the bridge costing Rs 50 crore will be completed by 30 October.

Panchkula News: 50 करोड़ से बनने वाले पुल का निर्माण 30 अक्तूबर तक होगा पूरा

Thu, 29 Aug 2024 06:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
The construction of the bridge costing Rs 50 crore will be completed by 30 October.
पंचकूला। शहर के सेक्टर- 24/26 के राउंड अबाउट से सेक्टर- 20/21 की विभाजित सड़क तक घग्गर नदी पर बनने वाले 50 करोड़ की लागत वाले पुल का निर्माण 95 फीसदी पूरा हो चुका है। शेष 5 फीसदी काम 30 अक्तूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। अभी पुल के दोनों तरफ ग्रिल लगाने का काम चल रहा है। वहीं पीरमुछल्ला की ओर से सड़क के निर्माण की तैयारी चल रही है। इस पुल के शुरू के बाद चार से सात किलोमीटर का सफर कम होगा। वैसे तो सेक्टर-24 से 28 और 20 के बीच की दूरी मात्र एक किलोमीटर से भी कम है, लेकिन रास्ते में घग्गर नदी पर पुल न होने से सेक्टर-3/21 के पुल से गुजरकर जाना पड़ता है। ऐसे में सेक्टर-24 से 28 के निवासियों को चार से सात किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। जैसे ही सेक्टर-24/26 के राउंड अबाउट से सेक्टर-20/21 की विभाजित सड़क तक घग्गर नदी पर एक और पुल का निर्माण हो जाएगा तो फासला मात्र एक से तीन किलोमीटर रह जाएगा। दूसरे राज्यों के लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

जमीन समय से न मिलने पर ढाई साल अधिक समय लगा
जमीन समय पर न मिलने के कारण काम पूरा होने में निर्धारित से ढाई साल का समय ज्यादा लग रहा है। पुल का निर्माण पूरा होने के बाद हजारों वाहन चालकों को रोज फायदा पहुंचेगा घग्गर नदी पर सेक्टर- 24/26 के राउंड अबाउट से सेक्टर- 20/21 तक पुल बनाने के लिए 50 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई थी। पुल की लंबाई 360 मीटर होगी और चौड़ाई 16 मीटर रहेगी। इसमें से एक मीटर जगह पैदल और साइकिल पर चलने वालों के लिए रखी गई है। बाइक और गाड़ियों के लिए पुल पर 15 मीटर जगह रहेगी।
विज्ञापन



मोहाली एयरपोर्ट और पीआर-7 से कनेक्ट होगा नया पुल
यह पुल पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ को कनेक्ट करने वाले रिंग रोड पीआर-7 का ही हिस्सा है। पुल बनने के बाद घग्गर पार रहने वाले हजारों लोगों को जीरकपुर, राजपुरा, पटियाला, मोहाली एयरपोर्ट पहुंचने में आसानी होगी। वहीं पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे से भी पीआर-7 की कनेक्टिविटी हो जाएगी। हिमाचल और यूपी से आने वाले वाहन चालकों को भी काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। 50 करोड़ रुपये से बनने वाले इस पुल का काम अक्तूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। पुल बनने के बाद हर रोज हजारों लोगों को इससे फायदा मिलेगा। -एनके पायल, एक्सईएन, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed