फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   'The benefit of schemes is to reach the person standing in the last row'

‘अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का पहुंचाना है लाभ’

Tue, 14 Jun 2022 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
'The benefit of schemes is to reach the person standing in the last row'
पंचकूला। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामले विभाग के राज्यमंत्री कौशल किशोर ने सोमवार को सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में केंद्र सरकार की 13 योजनाओं से संबंधित लाभार्थियों से सीधा संवाद किया और योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर फीडबैक जाना। उन्होंने इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से सराहना की। इस मौके पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, अंबाला लोकसभा सांसद रतनलाल कटारिया, उपायुक्त महावीर कौशिक, नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से किया सीधा संवाद
उन्होंने बताया कि 13 योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत की गई। उनमें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण एवं शहरी), प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वैलनेश सेंटर और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना शामिल है।
विज्ञापन

75 लाख लोग नशे से दूर रहने का लेंगे संकल्प
उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 2022 को देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देश के विभिन्न स्थानों पर 75 लाख लोग एक साथ नशे से दूर रहने का संकल्प लेंगे। उन्होंने कहा कि जैसे अंग्रेजों को भारत से भगाया था, ऐसे ही नशे को देश से भगाना है। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि पंचकूला को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने के लिए सात सरोकार दिए हैं, जिसमें से सबसे पहला पंचकूला को नशामुक्त बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम ऋचा राठी, जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह, नगराधीश गौरव चौहान, कृषि विभाग के उपनिदेशक सुरेंद्र सिंह यादव, जिला आयुर्वेद अधिकारी दलीप मिश्रा, लीड बैंक मैनेजर ब्रिजेश सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और लाभार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed