{"_id":"6931c6927cb87d083306d2da","slug":"the-audience-was-entertained-with-presentations-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-20752-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: प्रस्तुतियों से श्रोताओं का किया मनोरंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: प्रस्तुतियों से श्रोताओं का किया मनोरंजन
विज्ञापन
पंचकूला। एमके साहित्य अकादमी और हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के सहयोग से वरिष्ठ नागरिक परिषद, सेक्टर-15 के सभागार में 21वां वार्षिक राष्ट्रीय हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। यह समारोह स्वर्गीय डॉ. मनोज गुप्ता की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित होता है।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. उर्मिला कौशिक ‘सखी’ ने दीप प्रज्ज्वलन और मां शारदा की वंदना से किया। समारोह में देशभर से आए हास्य, प्रेम, श्रृंगार, सूफी और ओज रस के कवियों और कवयित्रियों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मनोरंजन किया। डॉ. प्रतिभा ‘माही’ ने मनमोहक कविता पढ़ी, डॉ. अशोक बत्रा ने हंसाने वाली प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत बनाया, जबकि डॉ. पूनम माटिया ने अपनी गजल से सभी का मन मोह लिया। पंडित मुकेश मासूम ने हास्य भरे पैरोडी गीत प्रस्तुत किए और अमृतपाल सिंह ‘कॉफी’ ने हास्य व्यंग से दर्शकों को हंसाया।
समारोह के अंत में सभी कवियों और अतिथियों को एमके साहित्य अकादमी अवार्ड-2025 से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही ट्राइसिटी की 20 महान हस्तियों को भी साहित्य, समाज, संस्कृति और आध्यात्मिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।