फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The air is clear after the rain, the air quality index reached 34

बारिश के बाद साफ हुआ मौसम, 34 पर घटकर पहुंचा एक्यूआई

Wed, 15 Sep 2021 02:38 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
The air is clear after the rain, the air quality index reached 34
चंडीगढ़। कुछ दिनों से हो रही बारिश से शहर की हवा साफ हो गई है। सोमवार के बाद मंगलवार सुबह हुई बारिश के बाद सेक्टर-25 स्थित रियल टाइम मॉनिटरिंग स्टेशन पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 34 दर्ज किया गया, जो कि बहुत अच्छा है। वहीं, सेक्टर 22 स्थित रियल टाइम मॉनिटरिंग स्टेशन पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 52 दर्ज किया, जो संतोषजनक रहा। इस दौरान कसौली की पहाड़ियों को आसानी से देखा जा सकता था।
विज्ञापन

सुबह तेज बारिश के बाद अचानक दोपहर में तेज धूप निकल आई। इससे उमस हो गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिन बारिश का अनुमान बताया है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। 48 से 72 घंटे में शहर में 20.14 एमएम बारिश हुई है। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बार मानसून थोड़ी देर तक रहा है, क्योंकि इसकी शुरुआत भी देरी से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed