फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The accused of getting the loan passed by tampering with the documents has been arrested

Panchkula News: दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर लोन पास कराने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 14 Apr 2025 12:41 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Mon, 14 Apr 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The accused of getting the loan passed by tampering with the documents has been arrested
कोर्ट ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा, आर्थिक अपराध शाखा की टीम करेगी पूछताछ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। पैन कार्ड और आधार कार्ड में फोटो बदलकर बैंकों से 28 लाख का लोन पास करवाने वाले आरोपी को आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने शनिवार को मोहाली से गिरफ्तार किया। आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी मोहाली में प्लाट खरीदने और बेचने का काम करता है। उसके खिलाफ सेक्टर-26 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी सुनील कुमार की शिकायत पर आर्थिक अपराधा शाखा की टीम ने चंडीमंदिर थाने में केस दर्ज किया था।
यह है मामला


इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी सुनील ने पीड़ित सुनील कुमार के नाम पर 2019 से 2022 के बीच में यह लोन पास करवाया था। आरोपी सुनील कुमार ने उसकी पत्नी को फोन कर बैंक में नाॅमिनी बनाने के बहाने आधार और पेन कार्ड व्हाट्सएप पर मांगा था। 2019 के बाद कार्ड को एडिट कर फोटो बदली और फिर उसी के पते पर बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और पीएनबी से अलग-अलग रकम के लोन पास कराए। जब बैंक कर्मी पीड़ित के घर पहुंचे तो लोन की जानकारी लेने के लिए एचडीएफसी बैंक चला गया। वहां आधार और पेन कार्ड में लगे फोटो की पहचान करने पर आरोपी के बारे में पता चला।
विज्ञापन


कुर्की की होगी कार्रवाई
आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर कमल जीत सिंह ने बताया कि आरोपी के लखनऊ में दो मकान हैं। इसके अलावा उसकी संपत्ति की जांच की जा रही है। शासन के आदेश मिलते ही कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed