{"_id":"610d93668ebc3eaa086c1fe5","slug":"thailand-government-will-adopt-haryana-model-to-fight-against-corona-vij-panchkula-news-pkl4226786166","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से लड़ाई के लिए थाईलैंड सरकार हरियाणा मॉडल अपनाएगी : विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से लड़ाई के लिए थाईलैंड सरकार हरियाणा मॉडल अपनाएगी : विज
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि कोरोना संक्रमण इस समय कोरोना काफी फैला हुआ है। इसे देखते हुए थाईलैंड सरकार ने प्रदेश सरकार को पत्र लिखा है कि कोरोना से लड़ाई लड़ने के लिए वह हरियाणा मॉडल अपनाना चाहते हैं। उसके लिए आगामी 21 अगस्त को एक वीडियो कॉन्फ्रेंस रखी है, जिसमें हरियाणा के डॉक्टर, अधिकारी व थाईलैंड के डॉक्टर, अधिकारी शामिल शामिल होंगे और अनुभव सांझा करेंगे।
विज ने कहा कि पुलिस महानिरीक्षक भारती अरोड़ा के त्यागपत्र की फाइल उनके पास आई थी। मैंने उस पर लिखा है कि भारती अरोड़ा हरियाणा पुलिस की एक बेहतरीन अधिकारी हैं। हरियाणा पुलिस का गर्व व मान हैं, इसलिए उनको अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए कहना चाहिए।
विज ने महबूबा मुफ्ती पर कटाक्ष करते हुए कहा कि महबूबा मुफ्ती अनुच्छेद 370 वापस लगने के सपने लेते-लेते ही चली जाएंगी। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हट गई है और यह वास्तविकता है, वे अगर आंखें खोलें, तो उन्हें भी नजर आ जाएगा। विज ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाने की खुशियां सारे कश्मीर में मनाई गई और सारे हिंदुस्तान में भी मनाई गई। विज ने तिरंगा फहराने के संबंध में कहा कि तिरंगा हमारा जान से प्यारा है हम इसके बारे में कोई भी अपमानित भाषा सुन नहीं सकते। विज ने यह भी कहा कि हम इस बात की जांच कराएंगे कि अगर कोई कार्रवाई हो सकती होगी तो इस पर कार्रवाई भी करवाएंगे।
विज्ञापन
सोशल डिस्टेंसिंग का रखें ध्यान
स्वास्थ्य मंत्री विज ने कहा कि कोरोना संक्त्रस्मण से निपटने के लिए लोगों का सहयोग बहुत ही आवश्यक है। हम बार-बार लोगों को आगाह कर रहे हैं कि मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग रखें। ये प्रोटोकॉल अपनाकर ही कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से बचा जा सकता है।
हमारी छोरियां टोक्यो में डट कर लड़ी सै
गृह मंत्री ने टोक्यो ओलंपिक में हरियाणा के खिलाड़ियों के बारे में अपने अंदाज में कहा कि हमारी छोरियां टोक्यो में डट कर लड़ी सै, अब जीतो या हारो, यूं तो मैच में हुआ ही करै है, खूब लड़ी मर्दानी वे तो झांसी वाली रानी थी। विज ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि इनका काम सदा मांगना है और यह करते तो कुछ भी नहीं है, जब इनकी सरकार थी, तब एशियाड के जो खिलाड़ी जीते थे उनको इनाम दिए बगैर यह छोड़कर भाग गए, उनको भी इनाम हमने आ कर दिए। उन्होंने कहा कि आज ओलंपिक विजेता खिलाड़ी को गोल्ड मेडल के लिए 6 करोड़ रुपये की राशि उनके द्वारा ही करवाई गई है। विज ने कहा कि इसी प्रकार, सिल्वर मेडल के लिए चार करोड़ और ब्रॉन्ज मेडल के लिए ढाई करोड़ की राशि हरियाणा सरकार द्वारा दी जाती है। उन्होंने कहा कि पहले तो अवॉर्ड लेने में खिलाड़ियों की चपल तक जाती थी लेकिन हमने रियो ओलंपिक विजेता खिलाड़ी साक्षी मलिक के भारत में कदम रखते ही उन्हें ढाई करोड़ रुपये का चेक सौंपा था। विज ने कहा कि यह विपक्ष के लोग हमारा क्या मुकाबला करेंगे। हमारी सरकार ऐसे विजेता खिलाड़ियों को नौकरी देने का काम करती है और और प्लाट देने का काम भी करती है। उन्होंने कहा कि हमने सबको दिया है और जो जीत कर आ रहे हैं, उनको भी देंगे। अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेल रत्न अवॉर्ड का नाम हॉकी के पूर्व महान खिलाड़ी ध्यानचंद के नाम पर रखने का वह स्वागत करते हैं। इससे खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी। कांग्रेस को जवाब देना चाहिए कि गांधी परिवार के नाम पर कितनी संस्थाएं और योजनाएं हैं, क्या इसी खानदान ने देश के लिए कुर्बानी दी है।