फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Terrorist was carrying a consignment of explosives in Amritsar, blown to pieces in the blast

Panchkula News: अमृतसर में विस्फोटक की खेप लेकर जा रहा था आतंकी, ब्लास्ट से चीथड़े उड़े

Tue, 27 May 2025 09:26 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 09:26 PM IST
विज्ञापन
Terrorist was carrying a consignment of explosives in Amritsar, blown to pieces in the blast
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। अमृतसर में मजीठा रोड पर नौशिहरा इलाके में रिहायशी कॉलोनी डिसेंट एवेन्यू के पास मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे जबरदस्त धमाका हुआ। इस धमाके में एक व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। डीईजी बॉर्डर रेंज सतिंदर सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति हथियारों व गोला-बारूद की खेप उठाने आया था। इसी दौरान धमाका हो गया और उसके चीथड़े उड़ गए। धमाके की सूचना मिलने के बादबल कलां चौकी के इंचार्ज जोगिंदर सिंह और अमृतसर देहाती पुलिस के एसएसपी मनिंदर सिंह मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। देर शाम मृतक की पहचान छेहरटा निवासी नितिन के रूप में की गई जो पेशे से ऑटो चालक था।
एसएसपी देहाती मनिंदर सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान की तरफ से पंजाब के माहौल को लगातार खराब करने की कोशिश की जा रही है। इसी साजिश के तहत बॉर्डर पार से विस्फोटक की खेप भेजी गई थी, जिसे उक्त व्यक्ति लेने पहुंचा था। किसी वजह से अचानक धमाका हो गया और उसके हाथ और पैर के चीथड़े उड़ गए। आसपास आग भी लग गई। पुलिस ने गंभीर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया था जहां इलाज दौरान उसने दम तोड़ दिया। उसकी जेब से कुछ सबूत मिले हैं जिससे यह साफ है कि वह किसी के इशारे पर इस खेप को उठाने आया था। गौरतलब है कि आतंकी संगठन बब्बर खालसा पंजाब में ग्रेनेड धमाके करवाने में शामिल रहा है। वह लगातार माहौल को खराब करने की कोशिश करा है और संभवत: यह भी उसी साजिश का हिस्स हो सकता है। बीकेआई को पाकिस्तान में बैठा आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा और उसके हैंडलर ऑपरेट कर रहे हैं।
विज्ञापन

घटना के बाद इलाके में नाकाबंदी

बाक्स : वारदात के तुरंत बाद पुलिस की ओर से पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी है। इतना ही नहीं जिला शहरी पुलिस की ओर से भी पूरे शहर में जगह-जगह नाकाबंदी कर वाहनों और राहगीरों की अच्छे से चेकिंग की जा रही है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि सुरक्षा लेकर कड़े इतजाम किए गए हैं। किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा सकती। कॉलोनी में रहने वाले लोगों से पूछताछ के अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस-थानों और चौकियों पर हुए हैं कई ग्रेनेड अटैक
पिछले कुछ महीनों में पंजाब के पुलिस थानों व चौकियों पर कई ग्रेनेड अटैक हो चुके हैं। यही नहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर भी ग्रेनेड फेंका गया था। इन सभी हमलों की जिम्मेदारी बीकेआई के आतंकियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से ली थी। इसीलिए पुलिस को आशंका है कि इस खेप को भी बीकेआई के इशारे पर मंगवाया गया था लेकिन किसी वजह से विस्फोट हो गया जिससे उनकी साजिश का भंडाफोड़ हो गया।

ब्लास्ट में मरने वाला व्यक्ति चलाता था ऑटो
पुलिस ने बताया कि ब्लास्ट में मारे गए व्यक्ति की पहचान नितिन के रूप में हुई है जो छेहरटा इलाके में रहता था। पेशे से वह ऑटो चालक था। पुलिस के अनुसार उसे किसी आतंकी संगठन ने पैसे का लालच देकर विस्फोटक उठाकर आगे देेने के लिए कहा होगा। वह सामान से अंजान था इसी वजह से ब्लास्ट हुआ और वह उसकी चपेट में आ गया। पुलिस मृतक के घर की तलाशी लेने पहुंच चुकी है। परिवार का कहना है कि नितिन नशे का आदी था। उसे नशे का लालच देकर साजिश के तहत फंसाया गया हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed