{"_id":"683099fb3abf8847ab0bc021","slug":"tanker-overturned-in-a-ditch-crude-glycerine-spilled-in-the-forest-panchkula-news-c-70-1-spkl1012-103482-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: खाई में पलटा टैंकर, जंगल में बिखरा क्रूड ग्लिसरीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: खाई में पलटा टैंकर, जंगल में बिखरा क्रूड ग्लिसरीन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़शंकर। गांव मैहंदवानी के निकट हिमाचल प्रदेश कि एक औद्योगिक इकाई के लिए क्रूड ग्लिसरीन लेकर जा रहे टैंकर के पलटकर नीचे खाई में गिरने के चलते रिसाव होने से जंगल में आधा किलोमीटर तक केमिकल फैल गया। दुर्घटना में चालक बाल-बाल बच गया।
इसके बाद औद्योगिक इकाई के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और वहां जंगल में पड़े क्रूड ग्लिसरीन टैंकरों में भरकर ले गए जबकि ज्यादातर क्रूड ग्लिसरीन जंगल की झाड़ियों में ही पड़ा रहा।
सुबह करीब नौ बजे हिमाचल प्रदेश में माॅड्यूलस कॉस्मेटिक प्राइवेट लिमिटेड का क्रूड ग्लिसरीन लेकर जा रहा टैंकर दूसरी साइड से आ रहे टिप्पर के चलते अनियंत्रित होकर पलट गया और सड़क के नीचे खाई में गिर गया। टैंकर के नीचे गिरने से उसमें से क्रूड ग्लिसरीन का रिसाव होना शुरू हुआ जो आधा किलोमीटर दूर तक जंगल की झाड़ियों में फैल गया। इसके बाद उक्त औद्योगिक इकाई के अधिकारी व अन्य लोग मौके पर पहुंचे और पाइप से क्रूड ग्लिसरीन टैंकरों में भरकर ले गए। इस दौरान जो केमिकल झाड़ियों में फैला था, उससे जंगल में वनस्पति को नुकसान होने के अलावा जीव जंतुओं को नुकसान की आशंका बन गई।
विज्ञापन
गांव मैहंदवानी के पूर्व सरपंच कुलभूषण कुमार व दविंदर कुमार ने कहा कि उक्त क्रूड ग्लिसरीन को जंगल से पूरी तरह हटाकर पानी से साफ करना चाहिए।
डीएफओ हरभजन सिंह ने कहा कि पता करवाता हूं कि कौन सा केमिकल सा या क्रूड ग्लिसरीन है। अगर कोई झाड़ियों या जंतुओं को नुकसान होने की आशंका हुई तो उससे संबंधित लोगों से बात कर वहां से साफ करवा देंगे।
माैके पर माैजूद माॅड्यूलस कॉस्मेटिक प्राइवेट लिमिटेड के एचआर कमल शर्मा ने कहा कि यह तो एक दुर्घटना है, किसी ने जानबूझ कर नहीं किया। यह जो रिसाव हुआ है, यह कोई केमिकल नहीं है बल्कि यह क्रूड ग्लिसरीन है। जो फूड प्रोडक्ट का हिस्सा है, इसका किसी भी किस्म की झाड़ियों या जीव जंतुओं को कोई नुकसान नहीं हो सकता। फिर भी जितना हो सके हम इसे यहां से उठा रहे हैं।
--