{"_id":"696bf5c5f8b7a8f9d9007bcf","slug":"sunshine-brings-relief-during-the-day-nights-remain-cold-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-21508-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: दिन में धूप खिलने से मिली राहत, रातें अब भी सर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: दिन में धूप खिलने से मिली राहत, रातें अब भी सर्द
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में ठंडक का असर बना हुआ है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन में धूप खिलने से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन रात के समय सर्दी अब भी लोगों को परेशान कर रही है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी जबकि रातें ठंडी बनी रहेंगी। पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है, जिससे सुबह और रात के समय ठंड के तेवर तेज बने हुए हैं।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, लेकिन दिन में हवा चलने और धूप निकलने के बाद मौसम साफ हो गया। कालका, पिंजौर, बरवाला, मोरनी, रायपुररानी और रामगढ़ सहित जिले के सभी क्षेत्रों में धूप खिलने से लोगों ने राहत महसूस की।