फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sukhbir reaches Delhi, will discuss alliance with BJP

Panchkula News: सुखबीर पहुंचे दिल्ली, गठबंधन पर भाजपा से होगी चर्चा

Tue, 13 Feb 2024 04:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Sukhbir reaches Delhi, will discuss alliance with BJP
चंडीगढ़। शिअद प्रमुख सुखबीर बादल दिल्ली पहुंच चुके हैं। पंजाब में भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर शिअद प्रमुख इस मुलाकात में चर्चा करेंगे। पार्टी नेताओं का कहना है कि वह मंगलवार को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी मिलेंगे। माना जा रहा है कि दो से तीन दिन के अंदर पंजाब में भाजपा-अकाली के गठबंधन की घोषणा हो सकती है। अगर गठबंधन होता है तो सीट शेयरिंग एक बड़ा मसला रहेगा। इस बैठक में सुखबीर बादल केंद्र की भाजपा सरकार के समक्ष किसान आंदोलन सहित प्रदेश के अन्य ज्वलंत मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे। पार्टी नेताओं के अनुसार सीट शेयरिंग को लेकर भाजपा से अंदरुनी खाते चल रहे चर्चा में अब तक यह सामने आया है कि लोकसभा चुनाव में पंजाब में भाजपा छह सीटों पर दावा ठोक रही है। अकाली भाजपा को गठबंधन के तहत केवल चार सीटें देने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस से किनारा करने के बाद बाद यह चर्चा सामने आई है कि परनीत कौर पटियाला से भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी होंगी। भाजपा-अकाली गठबंधन होने पर पटियाला की संसदीय सीट भाजपा अपने पाले में चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed