{"_id":"574f35994f1c1b7d2810b332","slug":"suicide-truck-driver-suicide-driver-suicide-crime-panchkula-berwala","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक ने फंदा लगाकर जान दी, बैग खेत से मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक ने फंदा लगाकर जान दी, बैग खेत से मिला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
ट्रक चालक ने फंदा लगाकर जान दी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरवाला में एनएच-73 स्थित पेट्रोल पंप पर एक ट्रक चालक ने ट्रक में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान मोहित कुमार (30) पुत्र कृष्ण मोहन निवासी सोलन हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। मोहित ने प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगाकर जान दी है। घटना की सूचना पुलिस को पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी एएसआई बलवीर ने बताया कि ट्रक करीब दो दिन से खड़ा था। पुलिस ने बताया कि कपड़ों से भरा मृतक का बैग साथ लगते खेतों से मिला है। पोस्टमार्टम के लिए शव को पंचकूला सेक्टर6 स्थित सामान्य अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन