फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Suggestions asked on demarcation of NCR region and Regional Plan-2041

एनसीआर क्षेत्र की सीमा निर्धारण और रीजनल प्लान-2041 पर मांगे सुझाव, वीसी से हुई एनसीआर योजना बोर्ड की बैठक

Tue, 31 Aug 2021 10:26 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Suggestions asked on demarcation of NCR region and Regional Plan-2041
चंडीगढ़। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की सीमा निर्धारण और रीजनल प्लान 2041 को लेकर एनसीआर योजना बोर्ड की 40वीं बैठक में मंथन किया गया। साथ ही राज्यों से सुझाव भी मांगे गए। मंगलवार को केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी की अध्यक्षता में नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में सदस्य होने के नाते मुख्यमंत्री मनोहर लाल, मुख्य सचिव विजय वर्धन और नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के प्रधान सचिव एके सिंह ने बैठक में हिस्सा लिया। एनसीआरपीबी के सदस्य सचिव द्वारा क्षेत्रीय योजना-2041 के संबंध में प्रस्तुतिकरण दिया गया और इस पर सभी हितधारकों द्वारा गहन चर्चा की गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डीएस ढेसी, एसीएस देवेंद्र सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर, नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के निदेशक केएम पांडुरंग उपस्थित थे।
विज्ञापन

एनसीआर जीओ पोर्टल लांच
बैठक में एनसीआर के समग्र विकास के लिए विभिन्न निर्णय लिए गए, जिसमें संयुक्त पारस्परिक आम परिवहन समझौते (सीआरसीटीए) का उद्घाटन शामिल है। इससे एनसीआर क्षेत्र के भीतर वाहनों को निर्बाध आवाजाही की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, प्रारंभिक केंद्रीय डेटाबेस के रूप में एनसीआर जियो-पोर्टल को भी लांच किया गया। इससे एनसीआर में सब-रीजनल और स्थानीय योजना बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed