फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sub Inspector suspended in molestation case

Panchkula News: छेड़छाड़ के मामले में सब इंस्पेक्टर सस्पेंड

Wed, 26 Feb 2025 03:35 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Wed, 26 Feb 2025 03:35 AM IST
विज्ञापन
Sub Inspector suspended in molestation case
Suspended - फोटो : Adobe Stock
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पंचकूला। सेक्टर-14 में तैनात सब इंस्पेक्टर पर सोमवार को महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप लगे हैं। संज्ञान लेते हुए महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उप-निरीक्षक सुखविंद्र सिंह के खिलाफ शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 74 के तहत मामला दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने आरोपी सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है।


यह है मामला : जांच अधिकारी के अनुसार 22 फरवरी को एक फौजी की पत्नी ने आरोपी एसआई के खिलाफ थाने में शिकायत दी थी। महिला ने आरोप लगाया कि एसआई सुखविंद्र सिंह ने घर में घुसकर गलत हरकत की। महिला ने विरोध करते हुए आरोपी पुलिस वाले को घर से बाहर कर दिया था। इसके बाद महिला ने सारी बात पति को बताई और मामले की शिकायत पुलिस थाने में दी गई। महिला थाना ने जांच के बाद मंगलवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। एसीपी मुख्यालय विक्रम नेहरा ने बताया कि आरोपी को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed