{"_id":"608b10898ebc3e8dc506fd11","slug":"students-of-12th-can-win-the-amount-of-one-lakh-the-correct-answer-will-be-given-bureau-news-pkl411912224","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं के विद्यार्थी जीत सकते हैं एक लाख की राशि, देनें होंगे सही जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12वीं के विद्यार्थी जीत सकते हैं एक लाख की राशि, देनें होंगे सही जवाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। स्कूलों में अध्ययनरत 12वीं के विद्यार्थियों को एक लाख रुपये की इनामी राशि जीतने का आखिरी मौका बचा है। सीएसआईआर इनोवेशन अवार्ड के लिए विद्यार्थी 30 अप्रैल तक ही आवेदन कर सकते हैं। विजयी विद्यार्थियों को 26 सितंबर को सीएसआईआर के स्थापना दिवस पर इस इनामी राशि का वितरण किया जाएगा।
स्कूली विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए सीएसआईआर (काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च) इनोवेशन अवॉर्ड के लिए करवाए जा रहे मुकाबले के लिए एंट्री भेजने के लिए आखिरी तारीख 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि सीएसआईआर इनोवेशन अवॉर्ड के लिए मुकाबला स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा करवाया जा रहा है। इस मुकाबले में 12वीं तक पढ़ने वाले हरेक विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं, लेकिन उसकी उम्र पहली जनवरी 2021 तक 18 साल से कम होनी चाहिए। इस मुकाबले के विजेताओं को 15 अवॉर्ड दिए जाएंगे। पहला इनाम एक लाख रुपये का होगा, जबकि दो इनाम 50-50 हजार रुपये, तीन इनाम 30-30 हजार रुपये, चार इनाम 20-20 हजार रुपये और पांच इनाम 10-10 हजार रुपये के दिए जाएंगे। यह अवॉर्ड सीएसआईआर के स्थापना दिवस के मौके पर 26 सितंबर को दिए जाएंगे।