Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Students have resolved to put the teachings of Abul Kalam Azad into practice.

Panchkula News: विद्यार्थियों ने अबुल कलाम आजाद की शिक्षा को व्यावहारिक रूप से अपनाने लिया संकल्प

Thu, 12 Nov 2026 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Students have resolved to put the teachings of Abul Kalam Azad into practice.
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कानूनी एवं संवैधानिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-15 स्थित पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रख्यात शिक्षाविद् मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती धूमधाम से मनाई। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के तत्वावधान में कानूनी एवं संवैधानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम बीरवाल ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान प्राप्त करना अथवा परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करना नहीं है, बल्कि शिक्षा को समझ के साथ ग्रहण करना और उसे अपने जीवन में व्यावहारिक रूप से अपनाना है। लेक्चरर जयवीर रंगा ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संवैधानिक मूल्यों के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

राजनीति विज्ञान के स्नातकोत्तर शिक्षक सोहन लाल, समाजशास्त्र की स्नातकोत्तर शिक्षिका श्रीमती मिनेत्री तथा भूगोल की स्नातकोत्तर शिक्षिका पूनम भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा, सामाजिक समानता, संवैधानिक चेतना, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार नागरिकता के महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed