फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Strike: 1500 cab drivers strike, memorandum submitted to STA, demanding to increase fare by demonstrating

हड़ताल : 1500 कैब चालकों ने की हड़ताल, एसटीए को सौंपा ज्ञापन, प्रदर्शन कर किराया बढ़ाने की मांग

Wed, 13 Apr 2022 01:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Strike: 1500 cab drivers strike, memorandum submitted to STA, demanding to increase fare by demonstrating
पंचकूला। किराया बढ़ाने की मांग और चंडीगढ़ जाने पर चालान काटने के विरोध में सोमवार को जिले के कैब चालक हड़ताल पर रहे। कैब चालकों ने स्टेट ट्रांसपोर्ट अथारिटी को ज्ञापन सौंपकर उनको अपनी मांगों से अवगत कराया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो उनको बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा। कैब चालकों ने 7/18 विभाजित रोड पर खड़े होकर हड़ताल को समर्थन दिया और इक्का-दुक्का चल रहे कैब चालकों से हड़ताल में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन

पंचकूला कैब एसोसिएशन के प्रधान सोमबीर तोशाम ने बताया कि जिले में 1500 कैब चालक हैं। ये सभी विभिन्न कंपनियों में अपनी कैब लगाकर परिवार का गुजारा कर रहे हैं। सरकार ने कैब का किराया 34 रुपये प्रति किलोमीटर निर्धारित किया हुआ है। इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। जिन कंपनियों के साथ अनुबंध है, वे 8 से 10 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से ही अदा कर रहे हैं। इसमें भी कंपनी का 30 प्रतिशत कमीशन होता है। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं, मगर किराया नहीं बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

अब कैब चालकों को अपना घर चलाना भी मुश्किल हो गया है। इस अवसर पर राजबीर सिंह, प्रवेश कुमार, रजनीश कुमार, जोगेंद्र शर्मा, अनिल, सचिन पूनिया और गुरमेल सिंह आदि मौजूद रहे। सोमबीर तोशाम ने कहा कि जब पंचकूला की गाड़ियां चंडीगढ़ जाती हैं, तो उनसे तीन महीने के एक हजार रुपये इंट्री फीस के रूप में लिए जा रहे हैं। कैब चालकों की मांग है कि यह इंट्री फीस कंपनियों से ली जानी चाहिए। यह फीस नहीं भरने पर गाड़ियों के चालान काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed