फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   stray dogs terror, dogs sterilization, dogs vaccination, panchkula health deptt, panchkula, health

साढ़े पांच साल में मिलेगी स्ट्रे डॉग्स के आतंक से निजात

Sun, 19 Jun 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 19 Jun 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
stray dogs terror, dogs sterilization, dogs vaccination, panchkula health deptt, panchkula, health
स्ट्रे डॉग्स - फोटो : अमर उजाला
 पंचकूला में फिलहाल स्ट्रे डॉग्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए पांच साल का इंतजार करना पड़ेगा। एक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक पंचकूला के नगर निगम एरिया में 20 हजार स्ट्रे डॉग्स हैं और फिलहाल 15 स्ट्रे डाग्स का प्रतिदिन वैक्सीनेशन और स्टरलाइजेशन हो रहा है। ऐसी स्थिति में साढ़े पांच साल तो सिर्फ तीस हजार स्ट्रे डॉग्स के वैक्सीनेशन में लग जाएंगे। फिलहाल निगम के पास ऐसा कोई फार्मूला नहीं है जिससे स्ट्रे डॉग्स की आबादी को बढ़ने से रोका जा सके। नगर निगम की ओर से ठेकेदार को स्टरलाइजेशन के लिए प्रति स्ट्रे डॉग्स 810 रुपये दिए जाते हैं। 
विज्ञापन


पंचकूला में 20, 000 स्ट्रे डॉग्स
एनिमल वेलफेयर बोर्ड आफ इंडिया और एचएसआई द्वारा वर्ष 2015 में किए गए सर्वे के मुताबिक पंचकूला नगर निगम एरिया में करीब 17000 स्ट्रे डॉग्स थे। पेट स्पेशलिस्ट डा. एमआर सिंगला के अनुसार प्रतिमाह औसतन 350 स्ट्रे डॉग्स का स्टरलाइजेशन किया जाता है तो बाकी स्ट्रे डॉग्स की आबादी तो उसी रफ्तार से बढ़ रही है। प्रतिमाह औसतन बीस फीसदी स्ट्रे डॉग्स एरिया में बढ़ते जा रहे हैं, जिससे यह आबादी 30 हजार के पार पहुंच जाएगी। ऐसी स्थिति से बचने के लिए स्टरलाइजेशन के लिए मास स्केल पर काम किया जाना बहुत जरूरी है। जो स्पीड है उसे कम से कम साढ़े पांच साल में स्ट्रे डॉग्स की समस्या को खत्म किया जा सकेगा। 
विज्ञापन


वैक्सीनेशन पर रखी जाएगी नजर
पंचकूला के नगर निगम अधिकारियों के अनुसार वैक्सीनेशन पर नजर रखने के लिए एनिमल पेट सेंटर सेक्टर-3 में सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाएंगे। इसके साथ ही स्पीड को बढ़ाने के लिए स्लाटर हाउस में भी जगह मुहैया करवाने की योजना बनाई जा रही है। जिससे जल्द से जल्द जिले में स्ट्रे डॉग्स की समस्या को खत्म किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़े
जिला पंचकूला में स्ट्रे डॉग्स-करीब 20 हजार
वर्ष 2015 में स्ट्रे डॉग्स की औसत संख्या-17000
वर्ष 2013 में स्ट्रे डॉग्स की औसत संख्या-6000
वर्ष 2011 में स्ट्रे डॉग्स की औसत संख्या-4500
प्रति सप्ताह स्ट्रे डॉग्स के काटने के मामले-15
प्रतिदिन कुल स्ट्रे डॉग्स का स्टरलाइजेशन-15

कोट्स
नगर निगम ने स्ट्रे डॉग्स के वैक्सीनेशन और स्टरलाइजेशन के लिए पिछले माह कार्य सौंप दिया था। प्रतिदिन पंद्रह डॉग्स का स्टरलाइजेशन किया जा रहा है। नगर निगम की टीम भी स्टरलाइजेशन के कार्य को ऑब्जर्व कर रही है। हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द डॉग्स का वैक्सीनेशन और स्टरलाइजेशन किया जा सके। हम कोशिश कर रहे हैं कि वैक्सीनेशन और स्टरलाइजेशन के लिए स्लाटर हाउस की जगह दें। 
वेद प्रकाश, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर

कोट्स
हम प्रतिदिन पंद्रह डॉग्स का स्टरलाइजेशन करते हैं। हमारा काम 19 मई से शुरू हुआ था और एक माह के भीतर साढ़े तीन सौ स्ट्रे डॉग्स का स्टरलाइजेशन किया जा चुका है। यह संख्या बढ़ सकती है यदि नगर निगम द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया में स्लाटर हाउस को भी दिया जाए। ऐसी स्थिति में पचास से ज्यादा डॉग्स को प्रतिदिन स्टरलाइज किया जा सकेगा। 
अभय सिंह, तिरुपति फाउंडेशन

कोट्स
स्ट्रे डॉग्स के लिए काम तो किया जा रहा है लेकिन प्रतिदिन कम से कम पचास स्ट्रे डाग्स का स्टरलाइजेशन आवश्यक है। फिलहाल जो स्पीड है उससे तो पांच साल में भी स्टरलाइजेशन नहीं किया जा सकेगा। 

सीबी गोयल, पार्षद नगर निगम

कोट्स 
पंचकूला में स्ट्रे डाग्स की समस्या सबसे ज्यादा हैं। अब तो हमारे वार्ड में स्ट्रे डॉग्स कारों के ऊपर चढ़कर बैठने लगे हैं। बच्चे नीचे खेल नहीं पाते हैं। स्ट्रे डाग्स के स्टरलाइजेशन की स्पीड बढ़ाई जानी चाहिए। 
भावना गुप्ता, पार्षद वार्ड नंबर-10 नगर निगम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed