फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Stray dogs in panchkula, belt identify stray dogs in panchkula

पंचकूला में स्ट्रे डॉग की पट्टों से होगी पहचान

Mon, 29 Aug 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पंचकूला
ब्यूरो, अमर उजाला/पंचकूला Updated Mon, 29 Aug 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Stray dogs in panchkula, belt identify stray dogs in panchkula
स्ट्रीट डॉग्स - फोटो : file photo
शहर में डॉग बाइट की समस्या से निजात दिलाने के लिए अपेक्षा वेलफेयर ने बीड़ा उठाया है। सोसायटी ने स्ट्रे डॉग की गिनती के दौरान उनकी वीडियोग्राफी करवाने का निर्णय लिया है। गिनती के दौरान कुत्तों की पहचान के लिए उसके गले में पट्टा डाला जाएगा। उसके बाद डॉग्स का स्टरलाइजेशन किया जाएगा। इस काम को पूरा करने के लिए सोसायटी वालंटियर्स तैयार करने में जुट गई है। 
विज्ञापन


सोसायटी की प्रधान सीमा भारद्वाज ने बताया कि 2020 तक पंचकूला को रैबिज मुक्त करना है। इस काम में सोसायटी नगर निगम का पूरा सहयोग करेगी। हर वार्ड की वीडियोग्राफी होगी। इस काम में सहयोग के लिए कॉलेज स्टूडेंट्स से भी संपर्क किया जा रहा है। एक वार्ड में करीब दो से तीन वालंटियर वीडियोग्राफी करेंगे।
विज्ञापन


रविवार को पंचकूला सेक्टर-10 के निजी होटल में अपेक्षा वेलफेयर सोसायटी की ओर से मासिक बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में तीन मुद्दों पर चर्चा हुई, इनमें स्ट्रे डॉग्स, पॉलिथीन के लिए जागरूकता कार्यक्रम और लावारिस जानवरों से निजात दिलवाना प्रमुख थे। इन तीनों मुद्दों पर सोसायटी काम करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट्स 
पॉलिथीन मुक्त कराने के लिए मार्केट्स में जागरूकता के लिए पंपलेट्स बटवाएंगे। ताकि लोग जागरूक हों। 
- संजय पूरी, वाइस प्रेसिडेंट, अपेक्षा वेलफेयर सोसायटी। 

हम प्रशासन से मांग करेंगे की लावारिस जानवरों पर रोक लगाए। इनके मालिकों पर जुर्माना लगाया जाए ताकि लावारिस जानवर सड़कों पर न घूमें। 
-एसपी कोहली, जनरल सेक्रेट्री, अपेक्षा वेलफेयर सोसायटी। 

2020 तक पंचकूला को रैबिज मुक्त करना है। इसमें हम नगर निगम का पूरा सहयोग करेंगे। इसके लिए वालंटियर तैयार किए जा रहे हैं। 
- राकेश अग्रवाल, स्पेशल इनवाइटी, अपेक्षा सोसायटी। 


कोट्स 
पॉलिथीन पर बैन लगाने के लिए जिला प्रशासन ने कमेटी बनाई है, लेकिन काम नहीं हो रहा। अगर पॉलिथीन पर बैन लगाने हैं तो सबको आगे आना होगा।  
- एसके नैय्यर, सेक्टर-15 पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed