{"_id":"57c340734f1c1b1d39d4f086","slug":"stray-dogs-in-panchkula-belt-identify-stray-dogs-in-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में स्ट्रे डॉग की पट्टों से होगी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में स्ट्रे डॉग की पट्टों से होगी पहचान
ब्यूरो, अमर उजाला/पंचकूला
Updated Mon, 29 Aug 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
स्ट्रीट डॉग्स
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में डॉग बाइट की समस्या से निजात दिलाने के लिए अपेक्षा वेलफेयर ने बीड़ा उठाया है। सोसायटी ने स्ट्रे डॉग की गिनती के दौरान उनकी वीडियोग्राफी करवाने का निर्णय लिया है। गिनती के दौरान कुत्तों की पहचान के लिए उसके गले में पट्टा डाला जाएगा। उसके बाद डॉग्स का स्टरलाइजेशन किया जाएगा। इस काम को पूरा करने के लिए सोसायटी वालंटियर्स तैयार करने में जुट गई है।
सोसायटी की प्रधान सीमा भारद्वाज ने बताया कि 2020 तक पंचकूला को रैबिज मुक्त करना है। इस काम में सोसायटी नगर निगम का पूरा सहयोग करेगी। हर वार्ड की वीडियोग्राफी होगी। इस काम में सहयोग के लिए कॉलेज स्टूडेंट्स से भी संपर्क किया जा रहा है। एक वार्ड में करीब दो से तीन वालंटियर वीडियोग्राफी करेंगे।
रविवार को पंचकूला सेक्टर-10 के निजी होटल में अपेक्षा वेलफेयर सोसायटी की ओर से मासिक बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में तीन मुद्दों पर चर्चा हुई, इनमें स्ट्रे डॉग्स, पॉलिथीन के लिए जागरूकता कार्यक्रम और लावारिस जानवरों से निजात दिलवाना प्रमुख थे। इन तीनों मुद्दों पर सोसायटी काम करेगी।
विज्ञापन
कोट्स
पॉलिथीन मुक्त कराने के लिए मार्केट्स में जागरूकता के लिए पंपलेट्स बटवाएंगे। ताकि लोग जागरूक हों।
- संजय पूरी, वाइस प्रेसिडेंट, अपेक्षा वेलफेयर सोसायटी।
हम प्रशासन से मांग करेंगे की लावारिस जानवरों पर रोक लगाए। इनके मालिकों पर जुर्माना लगाया जाए ताकि लावारिस जानवर सड़कों पर न घूमें।
-एसपी कोहली, जनरल सेक्रेट्री, अपेक्षा वेलफेयर सोसायटी।
2020 तक पंचकूला को रैबिज मुक्त करना है। इसमें हम नगर निगम का पूरा सहयोग करेंगे। इसके लिए वालंटियर तैयार किए जा रहे हैं।
- राकेश अग्रवाल, स्पेशल इनवाइटी, अपेक्षा सोसायटी।
कोट्स
पॉलिथीन पर बैन लगाने के लिए जिला प्रशासन ने कमेटी बनाई है, लेकिन काम नहीं हो रहा। अगर पॉलिथीन पर बैन लगाने हैं तो सबको आगे आना होगा।
- एसके नैय्यर, सेक्टर-15 पंचकूला।