फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   SPO arrested for molesting a student, dismissed

Panchkula News: छात्रा से छेड़छाड़ करने पर एसपीओ गिरफ्तार, किया बर्खास्त

Fri, 13 Sep 2024 11:51 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
SPO arrested for molesting a student, dismissed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। स्कूल छोड़ने के बहाने छात्रा से छेड़छाड़ करने पर डीसीपी ने एक एसपीओ को बर्खास्त कर दिया है। गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के बाद उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। छात्रा की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। घटना वीरवार सुबह की है।
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार नौवीं कक्षा की छात्रा का कहना है कि 12 सितंबर की सुबह वह स्कूल जाने के लिए रामगढ़ पहुंची। जब वह बस स्टैंड पर पहुंची तब तक बस जा चुकी थी। वह दूसरी बस का इंतजार कर रही थी। तब मौके पर एसपीओ मुनीष कुमार मौजूद था। उसने कहा कि वह उसको स्कूल छोड़ देगा। छात्रा के अनुसार उसने दो बार मना भी किया लेकिन वह बार-बार उसको छोड़ने की बात करता रहा। छात्रा के अनुसार उसने वर्दी पहने पुलिसकर्मी पर विश्वास कर उसकी मोटरसाइकिल पर बैठ गई। आरोपी उसे अलग-अलग रास्तों से ले गया। रास्ते में आरोपी ने कहा कि उसको कुछ देर के लिए मंदिर जाना है। इसके बाद वह उसको स्कूल छोड़ देगा। इसके बाद आरोपी उसको सुनसान रास्ते पर ले गया और उसके साथ गलत हरकत करता रहा। छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपी उसे स्कूल के बाहर छोड़कर चला गया। छात्रा के अनुसार उसने पहले भी आरोपी को रामगढ़ बस स्टैंड पर बैठे देखा था।
विज्ञापन

कक्षा में पहुंचने पर छात्रा ने क्लास टीचर को आपबीती बताई। क्लास टीचर ने इसकी जानकारी तुरंत प्रिंसिपल को दी। इसके बाद आरोपी के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई। जैसे ही मामला आला अधिकारियों के संज्ञान में आया उन्होंने जांच के आदेश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



छात्रा की शिकायत पर जांच के बाद एसपीओ को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपीओ को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। - हिमाद्री कौशिक, डीसीपी पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed