{"_id":"668c8959d70a7d7b40066967","slug":"special-train-will-run-for-vaishno-devi-and-amarnath-pilgrims-from-july-15-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-113661-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रियों के लिए 15 जुलाई से चलेगी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रियों के लिए 15 जुलाई से चलेगी स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। वैष्णो देवी और अमरनाथ की यात्रा करने वाले लुधियाना, जालंधर, पठानकोट, जींद और रोहतक के लोगों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने अमरनाथ यात्रियों की सुविधा के लिए जबलपुर से वैष्णो देवी धाम कटरा तक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 15 जुलाई से 5 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार को जबलपुर से और 16 जुलाई से 6 अगस्त तक प्रत्येक मंगलवार को वैष्णो देवी धाम कटरा से चलेगी। इसमें 24 कोच होंगे। इसमें 2 एसएलआर, 11 स्लीपर कोच, 6 एसी थ्री टियर, 2 एसी टू टियर और एक फर्स्ट क्लास कोच शामिल होगा। यह जानकारी डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया ने दी।
जबलपुर से सुबह चलेगी
गाड़ी संख्या 01707 जबलपुर से प्रातः 6:00 बजे प्रस्थान करेगी और कटनी 07:20, दमोह 08:45, सागर 09:45, झांसी (14:45-14:55), ग्वालियर (17:25-17:30), मुरैना (18:03-18:05), आगरा, मथुरा, फरीदाबाद, निजामुद्दीन, नई दिल्ली, शकूरबस्ती, रोहतक (अगले दिन) 12:44, जींद, जाखल, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी, कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन पर ठहराव लेकर अपने गंतव्य स्टेशन दोपहर 12:15 बजे श्री वैष्णो देवी धाम कटरा पहुंचेगी।
वैष्णो देवी धाम कटरा से शाम को चलेगी
गाड़ी संख्या 01708 वैष्णो देवी धाम कटरा से शाम 18:10 बजे प्रस्थान करेगी और कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन, जम्मू तवी, पठानकोट, जालंधर, लुधियाना, जाखल, जींद, रोहतक, शकूरबस्ती, नई दिल्ली, निजामुद्दीन, फरीदाबाद, मथुरा, आगरा, मुरैना (11:28-11:30), ग्वालियर (11:55-12:00), झांसी (13:25-13:35),अगले दिन शाम 17:55 बजे सागर, दमोह 19:00, कटनी 21:10 बजे स्टेशन पर ठहराव लेकर अगले दिन बुधवार को रात्रि में 23:25 बजे जबलपुर पहुंचेगी।