फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sonu Nolta murder case's main accused Ankush Solanki sent on 7-day police remand

Panchkula News: सोनू नोल्टा हत्याकांड का मुख्य आरोपी अंकुश सोलंकी 7 दिन के पुलिस रिमांड पर

Sun, 18 Jan 2026 02:21 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Sun, 18 Jan 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Sonu Nolta murder case's main accused Ankush Solanki sent on 7-day police remand
दिल्ली जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया, हथियार और नेटवर्क की गहन जांच होगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सोनू नोल्टा हत्याकांड की जांच में पुलिस की डिटेक्टिव टीम ने मुख्य आरोपी अंकुश सोलंकी (पिंजौर निवासी) को दिल्ली जेल से प्रोडक्शन वारंट पर कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उसे 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि रिमांड के दौरान हत्या की साजिश, इसमें शामिल अन्य आरोपियों और हथियारों की आपूर्ति के नेटवर्क की गहन जांच की जाएगी। जांच में अब तक कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एक अन्य आरोपी पियूष पिलानी को भी प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि हत्या की पूरी साजिश कैसे रची गई, इसमें और कौन लोग शामिल थे, हथियार कहां से आए, और वारदात के पीछे रंजिश या आर्थिक विवाद था या नहीं। इसके अलावा, यह भी जांच की जाएगी कि आरोपियों को सुपारी दी गई थी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अंकुश सोलंकी पर पहले से लगभग 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जो पंचकूला और कुरुक्षेत्र जिले में विभिन्न धाराओं के तहत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed