{"_id":"61ba4c711b5905738d4ef4e1","slug":"soldiers-showed-exciting-feats-in-inter-frontier-shooting-pkl-office-news-pkl436191427","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर सीमांत शूटिंग में जवानों ने दिखाए रोमांचक करतब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर सीमांत शूटिंग में जवानों ने दिखाए रोमांचक करतब
विज्ञापन
पंचकूला। भानु प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र में बुधवार को 35वीं अंतर सीमांत शूटिंग प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस दौरान हरियाणा के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। प्रतियोगिता 3-15 दिसंबर तक आयोजित की गई थी। इस अवसर पर ईश्वर सिंह दुहन, महानिरीक्षक, प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र द्वारा मुख्य अतिथि का परंपरागत ढंग से स्वागत व अभिनंदन किया गया। इसमें बल के 04 सीमांतों व प्रशिक्षण परिक्षेत्र सहित 05 टीमों के 500 प्रतियोगियों ने भाग लिया। इस दौरान जवानों ने बाइक पर विभिन्न प्रकार के करतब दिखाए।
प्रतियोगिता के दौरान 9 एमएम पिस्टल, 9 एमएम कार्बाइन और 5.56 एमएम इन्सास राइफल व शूटिंग की 13 विभिन्न इवेंट्स का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्तरी फ्रंटियर ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, प्रशिक्षण परिक्षेत्र और पूर्वोत्तर फ्रंटियर द्वारा क्रमश: द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। इस प्रतियोगिता में राजेश शर्मा, उप महानिरीक्षक, प्रा.प्र. केंद्र (प्रशिक्षण परिक्षेत्र) को सर्वश्रेष्ठ पिस्टल शूटिंग व शिवेन्द्र सिंह, सहायक सेनानी/जीडी, प्रा.प्र. केन्द्र (प्रशिक्षण परिक्षेत्र) को सर्वश्रेष्ठ कार्बाइन शूटिंग का खिताब दिया गया। प्रशिक्षण परिक्षेत्र को पिस्टल शूटिंग में सर्वश्रेष्ठ टीम, पूर्वोत्तर फ्रंटियर को कार्बाइन शूटिंग में सर्वश्रेष्ठ टीम एवं उत्तरी फ्रंटियर को राइफल शूटिंग में सर्वश्रेष्ठ टीम का खिताब दिया गया।
मुख्य अतिथि ने जवानों को दी बधाई
इस दौरान मुख्य अतिथि संदीप सिंह ने प्रतियोगिता में विजेता टीमों व खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि शूटिंग प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य जवानों के शूटिंग स्किल को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाना है। कार्यक्रम के अंत में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जांबाज टीम द्वारा प्रदर्शित मोटर साइकिल प्रदर्शन की सराहना की।