{"_id":"5d34cf8d8ebc3e6ce212a510","slug":"snaching-panchkula-news-pkl345053690","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में कुमार बदर्स केमिस्ट शॉप से 20 हजार रुपये की स्नैचिंग की सूचना से हड़कंप, दौड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में कुमार बदर्स केमिस्ट शॉप से 20 हजार रुपये की स्नैचिंग की सूचना से हड़कंप, दौड़ी पुलिस
Mon, 22 Jul 2019 09:44 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 09:44 AM IST
विज्ञापन
खुड्डा लाहौरा में इसी दुकान से हुई स्नैचिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में खुड्डा लौहरा स्थित कुमार ब्रदर्स केमिस्ट शॉप से रविवार को 20 हजार रुपये की स्नैचिंग की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पीसीआर समेत सारंगपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सेल्समैन की शिकायत के आधार पर पुलिस डीडीआर दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
रविवार दोपहर करीब 1 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि खुड्डा लाहौरा स्थित कुमार ब्रदर्स केमिस्ट शॉप में 20 हजार रुपये की स्नैचिंग हुई है। सूचना पर सारंगपुर थाना प्रभारी रामरतन शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शिकायतकर्ता सेल्समैन ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति 20 हजार रुपये छीनकर फरार हो गया है।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने टीम बनाकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरा खंगाला तो मामला लड़ाई झगड़े का निकला। इसमें कुछ लोग आपस में मारपीट करते दिख रहे थे। सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद थी। पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह करीब 9 बजे की थी जबकि पुलिस को इसकी सूचना करीब 4 घंटे बाद मिली।
विज्ञापन
प्राथमिक जांच में सामने आया कि दोनों के बीच पैसे का लेन देन का मामला था। इसके चलते दोनों में लड़ाई झगड़ा भी हुआ। इसके बाद पुलिस को स्नैचिंग की सूचना दे गई। वहीं पुलिस का कहना है कि सेल्समैन की शिकायत पर डीडीआर दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन जारी है।