{"_id":"601da38c8ebc3e49f53fbcd4","slug":"slum-free-slum-town-will-be-built-7500-flats-pkl-office-news-pkl4030348153","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर होगा स्लम फ्री, 5660 झोपड़ियों की हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर होगा स्लम फ्री, 5660 झोपड़ियों की हुई पहचान
विज्ञापन
पंचकूला। झुग्गी-झोपड़ियों में वास करने वालों के लिए एक राहत भरी खबर है। सब कुछ ठीक रहा तो बहुत जल्द ही उनको अपनी छत मिल जाएगी। इसके बाद उन्हें हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की कार्रवाई का खौफ भी नहीं होगा। इस दिशा में सरकार बहुत तेजी से काम कर रही है। शहर को स्लम फ्री बनाने के लिए सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। सर्वे के दौरान 5660 झुग्गी और झोपड़ियों की पहचान की गई है। अब कवायद पीपी मोड पर 7500 फ्लैट बनाने की चल रही है। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि इस कार्य को तत्काल पूरा करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
सेक्टर-20 और 28 में बनेंगे फ्लैट
नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि शहर को स्लम फ्री बनाने के लिए सेक्टर-20 और सेक्टर-28 में 7500 फ्लैट का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए सभी नागरिकों का सहयोग अति आवश्यक है। सरकार और प्रशासन अपने लक्ष्य को तभी प्राप्त कर सकते हैं जब उसमें आम लोगों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बड़ी संख्या में लोग बिना छत के जीवन यापन कर रहे हैं। उन्हें गर्मी, सर्दी और बारिश के मौसम में कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फ्लैट के निर्माण के बाद लोगों को इस समस्या से निजात मिल जाएगी।
सेक्टर-20 के लोगों को है निर्माण पर आपत्ति
हरियाणा सरकार ने सेक्टर-20 में आशियाना फ्लैट के निर्माण का फैसला किया है, लेकिन स्थानीय लोग निर्माण पर आपत्ति जता रहे हैं। लोगों का तर्क है कि इस सेक्टर में पहले ही आबादी बहुत है, जिससे कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यदि यहां आशियाना फ्लैट बनते हैं तो स्थिति और विकराल हो जाएगी। स्थानीय लोग पार्षद और जजपा के जिला शहरी प्रधान ओपी सिहाग के माध्यम से विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और मेयर कुलभूषण गोयल को ज्ञापन सौंप कर अपनी आपत्ति को दर्ज करवा चुके हैं।
विज्ञापन
उधर, क्षेत्र के पार्षद और जजपा जिला शहरी प्रधान ओपी सिहाग द्वारा सौंपे ज्ञापन पर राजीव-इंदिरा कालोनी के लोग भी अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। उनका कहना है कि दो साल तक पंचकूला में विकास थमा रहा। अब निगम ने कार्य शुरू किया है तो कुछ नेता उसे रोकने का काम कर रहे हैं, जोकि ठीक नहीं है।