फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Situation: Waterlogged due to rain, increased trouble due to smell of garbage, heaps of garbage blocked road lanes and drains, rain water entered people's homes in Sector-19

हालात : बारिश से हुआ जलभराव, कूड़े की बदबू से बढ़ी परेशान, कूड़े के ढेर ने रोड गलियां और नालों को किया जाम, सेक्टर-19 में बरसाती पानी लोगों के घरों में घुसा

Tue, 03 Aug 2021 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Situation: Waterlogged due to rain, increased trouble due to smell of garbage, heaps of garbage blocked road lanes and drains, rain water entered people's homes in Sector-19
पंचकूला। नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही शहरवासियों पर भारी पड़ रही है। रोड गलियां, सीवरेज और नाले जमा होने से जहां उन्हें जलभराव की समस्या से झेलनी पड़ रही है। वहीं, पिछले छह दिन से कूड़ा न उठने से गंदगी और बदबू का सामना करना पड़ रहा है। गांव झूरीवाला डंपिंग ग्राउंड को जाने वाला रास्ता खराब होने के कारण शहर से कूड़ा नहीं उठ रहा है। सोमवार को हुई झमाझम बारिश के पानी के साथ कूड़ा बहकर रोड गलियों और नाले में पहुंच गया, जिसके चलते कई सेक्टरों में पानी इकट्ठा हो गया। इतनी ही नहीं कूड़ा और बरसात का पानी लोगों के घरों में घुस गया, जिसके चलते घर में रखा सामान गिला हो गया। कई सेक्टरों में लोग तो बाल्टी से पानी बाहर निकालते दिखाई दिए। वहीं, सड़क पर इकट्ठा हुए पानी में बच्चों खूब मस्ती की।
विज्ञापन

शहर का ड्रेनेज सिस्टम ठीक न होने के कारण सेक्टर-7, सेक्टर-8, सेक्टर-9, सेक्टर-10, सेक्टर-11, सेक्टर-14, सेक्टर-15, सेक्टर-16, सेक्टर-17, सेक्टर-19, गांव अभयपुर, औद्योगिक क्षेत्र-2, औद्योगिक क्षेत्र-1, राजीव-इंदिरा कॉलोनी, खड़क मंगोली माजरी चौक, सेक्टर-1 गवर्नमेंट पीजी कालेज के सामने जलभराव की स्थिति बनी। यहां इतना पानी इकट्ठा हो गया कि वाहन बंद गए। ऐसी स्थिति में चालकों को धक्का मारकर वाहन दूसरे स्थान पर ले जाना पड़ा और मैकेनिक को बुलाकर गाड़ी ठीक करवानी पड़ी। वहीं, दूसरी तरफ औद्योगिक क्षेत्र की रोड गलियां जाम होने से बरसाती पानी दो से तीन दिन तक सड़क पर जमा रहता है। इसके अलावा पार्क तालाब में तब्दील हो चुके हैं। शहरवासियों ने नगर निगम अधिकारियों से इस ओर विशेष ध्यान देने की मांग की है। राजीव-इंदिरा कॉलोनी में कई मकान ऐसे हैं, जो नाला जाम होने के कारण गिरने के कगार पर हैं। कालोनी में रहने वाले लोगों को हादसे का भय सता रहा है। वह विभागीय अधिकारियों से नाले की सफाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन विभाग है की सुनवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed