फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Situation: Sewer line gets jammed every third day, people are tired of complaining

हालात : हर तीसरे दिन जाम हो जाती है सीवर लाइन, शिकायतें करके थक चुके हैं लोग

Sun, 13 Mar 2022 01:47 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:47 AM IST
विज्ञापन
Situation: Sewer line gets jammed every third day, people are tired of complaining
पंचकूला। शहर के औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में सीवर जाम होने के कारण स्थानीय निवासियों और प्रतिष्ठान मालिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह है कि सीवरेज की सफाई के दो दिन बाद ही फिर से गंदा पानी गलियों में जमा होना शुरू हो गया है। लोगों का कहना है कि वे लोग विभाग को शिकायतें करके थक चुके हैं, मगर समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। फेज-2 क्षेत्र में पिछले एक साल से सीवरेज समस्या का बुरा हाल है। लोगों का कहना है कि शायद विभाग के अधिकारियों को समझ ही नहीं आ रहा है कि यहां परेशानी क्या है। क्यों बार-बार सीवरेज ब्लॉक हो जाता है। इसी कारण वे इसका समाधान भी नहीं कर पा रहे हैं। लोगों का कहना है कि पिछले छह महीने से तो हालात बद से बदतर हो गए हैं।
विज्ञापन

सीवर ओवरफ्लो होने के कारण यहां रहने वाले लोगों को बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदा पानी गली में भर जाता है और बदबू के कारण लोगों का घरों में बैठना भी मुश्किल हो जाता है। विभाग को भी कई बार शिकायत की जा चुकी है। - बलवंत सिंह, प्लॉट नंबर-14
विज्ञापन

एक साल से परेशानी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। कई जगह तो सीवरेज के मैनहोल भी खुले पड़े रहते हैं। दो महीने पहले मैनहोल में एक गाय गिर गई थी। उसे बाहर निकालने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी थी। किसी दिन इसमें कोई आदमी गिर गया तो बड़ा हादसा भी हो सकता है। - राजेश गोयल, निर्माण घर, प्लॉट नंबर-11
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों तरफ गंदगी फैल जाती है। गंदगी और बदबू के कारण लोगों के बीमार होने का खतरा बना रहता है। कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया है। विभाग के सफाई कराने के दो दिन बाद ही फिर से ब्लॉकेज हो जाती है। पता नहीं क्यों, समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। - एसएल गुप्ता, प्लॉट नंबर-24
सीवर ब्लाक होने के कारण फेज-2 में रहने वाले सभी लोग परेशान हैं। महीना नहीं निकलता है कि गली में फिर गंदा पानी रुक जाता है। हालत इतनी बुरी हो जाती है कि लोग गली से निकल भी नहीं पाते हैं। क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। - अजहर, प्लॉट नंबर-13
एक साल से सीवरेज ओवरफ्लो हो रहा है। सड़क पर गंदा पानी भर जाता है। प्रतिष्ठानों के सामने गंदा पानी जमा होने के कारण ग्राहक भी आने से कतराते हैं। बीमार होने का खतरा तो बना ही हुआ है साथ ही कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। - संजय शर्मा, प्लॉट नंबर-16

नई सीवर लाइन डालने पर ही होगा स्थायी समाधान
क्षेत्र की स्टॉर्म लाइन पूरी तरह डेड हो चुकी है। उस पर गली का निर्माण कर दिया गया है। फैक्ट्रियों का वेस्ट भी सीवर लाइन में ही डाला जा रहा है। इसी कारण यह समस्या आ रही है। निगम द्वारा नई सीवर लाइन डाले जाने के बाद ही इसका स्थायी समाधान संभव है। इसके बावजूद जब भी कोई शिकायत आती है तो विभाग द्वारा तुरंत एक्शन लेकर समस्या का समाधान किया जाता है। - सत्यवान, जेई, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed