{"_id":"68b9b8b291ca27f55b014788","slug":"situation-of-great-destruction-and-flood-in-punjab-shivraj-panchkula-news-c-16-1-knl1001-809727-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में महाविनाश और जलप्रलय की स्थिति : शिवराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में महाविनाश और जलप्रलय की स्थिति : शिवराज
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगड़/गुरदासपुर/अमृतसर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चाैहान ने कहा कि पंजाब में आपदा का संकट है। यहां महाविनाश और जलप्रलय की स्थिति है। खेतों में पानी भरा हुआ है और फसलें पूरी तरह तबाह हो चुकी हैं। बिना खेत में जाए दर्द और नुकसान का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। फसलों पर संकट है और यह स्थिति देखकर मन द्रवित है। हम किसानों के हाैसले के हारने नहीं देंगे। मजबूती से केंद्र सरकार उनके साथ खड़ी है।
केंद्रीय मंत्री वीरवार को पंजाब के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दाैरा कर रहे थे। इस दाैरान उन्होंने जहां बाढ़ के बीच जाकर फसलों को उखाड़ बर्बादी देखी, वहीं किसानों को आश्वस्त किया कि इस संकट से पार पा लेंगे। शिवराज ने पीड़ितों से बातचीत के दाैरान कहा, केंद्र सरकार पंजाब की जनता और किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार वह पंजाब पहुंचे हैं और उन्होंने माैके पर जाकर पीड़ितों से संवाद कर उनका दर्द जान लिया है। उन्होंने कहा, हम विश्वास दिलाते हैं कि हम सब मिलकर इस संकट से पार निकलेंगे। इस दाैरान शिवराज ने जो बोले सो निहाल... का जयकारा बुलाकर पीड़ितों और सेवा कर रहे लोगों का हाैसला बढ़ाया। उन्होंने कहा, पीएम की मंशा के अनुरूप हम पंजाब की जनता का हरसंभव साथ देंगे और मदद में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने पंजाब के लोगों की हिम्मत को प्रणाम किया और कहा कि वह यहां मंत्री के रूप में नहीं, बल्कि किसानों और पंजाब के सेवक के रूप में आए हैं। बॉक्स
राज्यपाल ने पांच जिलों की बाढ़ रिपोर्ट सौंपी
राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने वीरवार को अमृतसर में पंजाब के पांच बाढ़ प्रभावित जिलों अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन और फिरोजपुर की बाढ़ स्थिति पर एक विस्तृत रिपोर्ट केंद्र मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपी। राज्यपाल ने एक से चार सितंबर तक इन जिलों का दौरा किया था। इस दौरान मंत्री ने पांच जिलों में बाढ़ के कारण हुई क्षति पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा, पंजाब हमारे देश की शान रहा है। देश पर जब भी विपदा आई पंजाब ने उसे सीने पर झेला। मंत्री घोनेवाल गांव व डेरा बाबा नानक भी पहुंचे। यहां उन्होंने ट्रैक्टर पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। ट्रैक्टर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ चला रहे थे। इस दौरान मंत्री ने बाढ़ के पानी में उतरकर लोगों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
पशुधन का भी हुआ काफी नुकसान
शिवराज ने गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक और बहरामपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और राज्य के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां भी उपस्थित थे। धर्मकोट रंधावा गांव में बाढ़ प्रभावित लोगों से बात की। उन्होंने कहा कि बाढ़ से फसलों और पशुधन को काफी नुकसान हुआ है। चौहान ने ट्रैक्टर पर सवार होकर धर्मकोट पत्तन गांव का दौरा किया। वे बरहामपुर गांव भी पहुंचे। इस अवसर पर डेरा बाबा नानक के विधायक गुरदीप सिंह रंधावा, पूर्व लोकसभा सदस्य सुनील जाखड़, पूर्व डिप्टी स्पीकर दिनेश बब्बू इत्यादि मौजूद रहे।
केंद्र से राहत की उम्मीद, बर्बादी का आकलन करेंगी टीमें
बाढ़ की त्रासदी झेल रहे पंजाब को अब केंद्र से राहत पैकेज की उम्मीद बंधी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ के हालात पर संज्ञान लेते हुए दो उच्चस्तरीय टीमों के गठन के निर्देश दिए हैं। इन टीमों में कृषि, ग्रामीण विकास, सड़क, ऊर्जा, वित्त और जलशक्ति मंत्रालय के आला अफसर शामिल होंगे। जल्द ही ये टीमें बाढ़ से बर्बादी का आकलन करने के लिए पंजाब पहुंच जाएंगी।
भाखड़ा के चारों फ्लड गेट 9-9 फुट खोलकर छोड़ा 85 हजार क्यूसेक पानी
जलस्तर खतरे के निशान से एक फुट कम
नंगल। हिमाचल के ऊपरी क्षेत्रों में हो रही जोरदार बारिश व बादल फटने की घटनाओं की वजह से भाखड़ा का जलस्तर दिनोंदिन बढ़ रहा है। वीरवार को उसका जलस्तर 1979 फुट पर था जोकि खतरे के निशान से एक फुट दूर है। इस वजह से बीबीएमबी मैनेजमेंट से चारों फ्लड गेट 9-9 फीट तक खोल 85 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा। इससे सतलुज दरिया के किनारे बसे इलाकों में ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत फैल गई। हलांकि डीसी रूपनगर वर्जित वालिया और शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि लोगों को सुबह ही सुरक्षित स्थानों पर जाने को बोल दिया था। जानकारी के अनुसार भाखड़ा डैम से छोड़े गए 85 हजार क्यूसेक पानी में से नंगल डैम से निकलने वाली नंगल हाइडल व श्री आनंदपुर साहिब हाइडल नहर में 9-9 हजार जबकि सतलुज दरिया में 67 हजार क्यूसेक पानी जा रहा है।