फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Situation: ACP's relative's son got hurt, did not get treatment for two hours in civil hospital

हालात : एसीपी के रिश्तेदार के बेटे को लगी चोट, नागरिक अस्पताल में दो घंटे नहीं मिला उपचार

Thu, 17 Feb 2022 01:41 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
Situation: ACP's relative's son got hurt, did not get treatment for two hours in civil hospital
सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्‍प्ताल में एसीपी विजय नेहरा डॉक्टरों से बातचीत करते हुए। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में बुधवार की रात एक बच्चे को समय पर उपचार नहीं मिलने के चलते जमकर हंगामा हुआ। अस्पताल की में परिजन बच्चे के उपचार के लिए पहुंचे परिजनों का आरोप है कि बच्चे के हाथ में लेफ्ट फ्रैक्चर होने के बाद भी डॉक्टरों ने करीब दो घंटे तक उपचार नहीं किया। पंचकूला के एसीपी विजय नेहरा ने बताया कि उनका बेटा रणविजय और उनके रिश्तेदार का बेटा तेजस बुधवार की शाम को सेक्टर-11 स्थित घर के पास साइकिल चला रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान दोनों साइकिल से नीचे गिर गए और दोनों को चोट आई। इसके बाद दोनों को उपचार के लिए सेक्टर छह नागरिक अस्पताल में करीब 7:30 बजे लाया गया। जहां पर जांच के बाद एक बच्चे तेजस के हाथ में फैक्चर बताया गया। परिजनों का आरोप है कि दो घंटे बीतने के बाद भी बच्चे का उपचार नहीं किया गया। परिजन बच्चे का स्टूल पर हाथ पकड़ कर अस्पताल के बाहर बैठे गए। बच्चे के परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने इस बारे में डॉक्टर से बात की तो उनका बर्ताव अच्छा नहीं था। सूचना पाकर एसीपी विजय नेहरा अस्पताल पहुंचे। रात्रि 10:30 बजे बच्चे का उपचार कराने के लिए उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां बच्चे का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed